24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज के मरीजों के लिए पोहे का सेवन फायदेमंद

सुबह का ब्रेकफास्ट हल्का ही करना चाहिए। कई लोगों का सुबह नाशते में पराठें, ब्रेड-मक्खन और ना जाने क्या-क्या खाना पसंद होता है। लेकिन इन सबसे पेट तो भरता है पर फैट भी बढ़ता है। इसलिए नाशता हल्का और विटामिन और मिनरल्स से…

24GhanteOnline
February 20, 2026
2 min read

सुबह का ब्रेकफास्ट हल्का ही करना चाहिए। कई लोगों का सुबह नाशते में पराठें, ब्रेड-मक्खन और ना जाने क्या-क्या खाना पसंद होता है। लेकिन इन सबसे पेट तो भरता है पर फैट भी बढ़ता है। इसलिए नाशता हल्का और विटामिन और मिनरल्स से भरपूर करना चाहिए। इसके लिए सबसे बेस्ट है पोहा, आइये जानतें है पोहा (Poha) खाने के फायदों के बारें मैं ..

# अगर आप पोहे में सब्जियां मिलाकर खाते हैं इससे आपके शरीर को विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा ज्यादा मात्रा में मिल जाती है। इसके अलावा इसमें स्‍प्राउट्स, सोयाबीन, सूखे मेवे और अंडा मिलाने से इसे हाई प्रोटीन वाला डिश बनाई जा सकता है।

# पोहे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसको खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है।

# पोहे में सबसे ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण यह खनिज, विटामिन और फाइबर का खजाना हो जाता है।

# पोहे में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर को बीमीरियों से लड़ने में मदद मिलती है।

# इसमें कम मात्रा में ग्लूटीन पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट से संबंधित बीमारिया नहीं होती है।

# डायबिटीज मरीज के लिए पोहे का सेवन फायदेमंद रहता है, इसको खाने से भूख कम लगती है और ब्लडप्रेशर भी सही रहता है।

# पोहे में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसे कई तरीके से बनाया जाता है। जहां वेजीटेबल पोहा में 244 किलो कैलोरी होती है वहीं मूंगफली पोहा में 549 किलो कैलारी शामिल होती है।

# पोहे को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह आसानी से पचने वाला खाना है।

# वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि पोहे को ब्रेकफास्ट में खाने से इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…