24 घण्टे ऑनलाइन

नसों को ब्लॉक कर सकता हैं इनका सेवन

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने लग जाता है। ऐसा ही कुछ हैं मस्तिष्क (Brain) की नसों के साथ जहां कुछ खानपान इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इंसान का दिमाग तमाम नसों से जुड़ा…

24GhanteOnline
July 11, 2026
3 min read

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने लग जाता है। ऐसा ही कुछ हैं मस्तिष्क (Brain) की नसों के साथ जहां कुछ खानपान इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। इंसान का दिमाग तमाम नसों से जुड़ा होता है और इसमें आने वाली थोड़ी सी गड़बड़ी पूरे शरीर के कामकाज को प्रभावित कर सकती है। कई बार इसकी नसों में आई समस्या से ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) का खतरा भी बना रहता हैं। गंभीर स्थितियों में मस्तिष्क (Brain) में रक्त वाहिका लीक या फट सकती है, इसे रक्तस्रावी स्ट्रोक कहा जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आपके मस्तिष्क की नसें ब्लॉक हो सकती हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

ट्रांस फैट वाले प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड या जंक फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों में आमतौर पर बहुत अधिक ट्रांस फैट होता है। ट्रांस फैट को सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक प्रकार का फैट माना जाता है क्योंकि यह शरीर में सूजन को बढ़ाता है। शरीर में सूजन को कई गंभीर बीमारियों का कारक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।

ब्रेड
ब्रेड में सोडियम का लेबल सबसे ज्यादा होता है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नुकसान पहुंचाता है जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है उन लोगों को ब्रेड नहीं खाना चाहिए, बहुत से लोगों को सैंडविच खाने की आदत होती है लेकिन अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको ब्रेड से बनी किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इन सभी चीजों के अंदर स्ट्रोक लाने वाला सोडियम मौजूद होता है।

अधिक नमक

बहुत अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा सबसे अधिक होता है। पैकेज्ड फूड में भी नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसका ज्यादा सेवन करना हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा देता है। भोजन में नमक की मात्रा को सामान्य रखकर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

अंडे

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आपको अंडे या आमलेट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से दिमाग की नस ब्लॉक होने का या फिर फटने का खतरा बढ़ सकता है इसलिए इसका सेवन करने से बचें।

रेड मीट

स्ट्रोक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना रेड मीट का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो सकता है। रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसका सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देता है। शोधकर्ताओं ने दस साल तक 35,000 स्वीडिश महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर इस बात की पुष्टि की है।

मीठे फूड

आप मीठे फूड को भी ज्यादा मात्रा में न लें। इसमें शीतल पेय, मीठे रस और कुकीज जैसी चीजें नसों की सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। यहां तक कि नाश्ते में खाए जाने वाले वाले सीरियल्स भी हानिकारक हो सकते हैं। इसके बजाय नैचुरल शुगर वाली चीजें खाने की कोशिश करें।

सोडा

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए सोडा पीना कम कर देना चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में 40 फीसदी अधिक होता है। सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक सेवन डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…