प्लास्टिक के डिब्बों पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ, ट्राई करें ये टिप्स
इंडियन किचन में स्टील के बर्तोनों के साथ ही प्लास्टिक के बर्तनों (Plastic Containers) का भी बहुत इस्तेमाल होते हैं। खासतौर पर मसालों, दालों, आटा और खाने पीने के अन्य सामान को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनर्स का…
इंडियन किचन में स्टील के बर्तोनों के साथ ही प्लास्टिक के बर्तनों (Plastic Containers) का भी बहुत इस्तेमाल होते हैं। खासतौर पर मसालों, दालों, आटा और खाने पीने के अन्य सामान को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनर्स का बहुत इस्तेमाल होता है। लंच बॉक्स भी प्लास्टिक के काफी प्रचलित हैं। मगर इनका प्रयोग करने से कुछ दिन तो यह ठीक रहते हैं मगर रोजाना इस्तेमाल से इनमें खाने का दाग और उसकी महक बस कर रह जाती हैं। ऐसे में यह दिखने में तो बुरे लगते ही हैं साथ ही उनमें जो महक आती है वह खाने के स्वाद को बिगाड़ देती हैं।
बदबू दूर करने के लिए
अगर आपके प्लास्टिक के बॉक्स (Plastic Containers) से बदबू आ रही है तो यह घरेलू उपाय आपके लिए उपयोगी रहेगा। एक बाल्टी गर्म पानी ले लें और उसमें तीन चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। प्लास्टिक के इन बॉक्स को बाल्टी में डाल दें। कुछ देर बाद इन्हें निकालकर साफ करें। आप चाहें तो बाल्टी के इस पानी में नींबू का रस और सिरका भी मिला सकते हैं।
जिद्दी दाग
अगर आपके प्लास्टिक के डिब्बों (Plastic Containers) पर जिद्दी दाग हैं तो उन्हें साफ करने के लिए क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहेगा। दाग लगे डिब्बों को ब्लीच के इस मिश्रण में डालें। कुछ देर बाद इन्हें निकालकर साबुन से धो लें। दाग दूर हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा से करें सफाई
प्लास्टिक कंटेनर्स या डिब्बों (Plastic Containers) को ज्यादा इस्तेमाल करनें के बाद उनका रंग तो फीका पड़ ही जाता है साथ उनमें से अजीब सी महक आने लगती हैं। अगर आपको लगता है कि आपके किचन कंटेनर्स में से बदबू आ रही है तो एक बाल्टी में गर्म पानी भर लीजिए। इसमें तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब अपने कंटेनर्स को बाल्टी में डुबो दीलिए। इस बात का ध्यान रखिएगा कि कंटेनर्स पानी में पूरी तरह से डूब गए हों। कंटेनर्स को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में डुबोकर ही रखें। आधे घंटे बाद उन्हें बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें। बावजूद इसके अगर कंटेनर्स में बदबू रह गई हो तो आप ये दूसरा तरीका अपना सकते हैं।
रख-रखाव
अगर आप नहीं चाहते कि प्लास्टिक के डिब्बों (Plastic Containers) से बदबू आए तो एक बात का ख्याल हमेशा रखें कि इनमें लंबे समय तक खाना न रखें। साथ ही हर कंटेनर माइक्रोवेव फ्रेंडली हो, यह जरूरी नहीं। ऐसे में बिना जांचें इन्हें माइक्रोवेव में न रखें।
कॉफ़ी
बदबूदार प्लास्टिक के डिब्बे (Plastic Containers) को साफ करने के लिये उसमें काफी पाउडर चाहे तो सूखा या गीला कर के रखें। काफी पाउडर को कंटेनर में ही रहने दें। हो सके तो काफी को पूरे डिब्बे के अदंर रगड़ दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
