24 घण्टे ऑनलाइन

मुहांसों को दूर करेगा ये जूस, ऐसे करें इस्तेमाल

गर्मियों के अलावा कई लोगों को पिंपल (Pimple) की परेशानी ठंड के मौसम में भी होती है। ये पिंपल ना केवल चेहरे की रौनक को कम कर देते हैं बल्कि कई बार इनकी वजह से दर्द भी होता है। अगर आप भी ठंड में पिंपल की परेशानी से जूझ…

24GhanteOnline
May 28, 2026
2 min read

गर्मियों के अलावा कई लोगों को पिंपल (Pimple) की परेशानी ठंड के मौसम में भी होती है। ये पिंपल ना केवल चेहरे की रौनक को कम कर देते हैं बल्कि कई बार इनकी वजह से दर्द भी होता है। अगर आप भी ठंड में पिंपल की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसमें गाजर का जूस (Carrot Juice) आपकी मदद कर सकता है। जानें गाजर पिंपल की समस्या को कैसे दूर करेगा, साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें।

गाजर (Carrot) एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त


ठंड के मौसम में बाजार में आपको गाजर सबसे ज्यादा मिलेगी। लोग ना केवल गाजर का हलवा बनाकर खाते हैं बल्कि इसका जूस (Carrot Juice) भी पीते हैं। ये ना केवल सेहत के लिए अच्छी होती है बल्कि इसका सेवन त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को लंबे वक्त तक जवां रखते हैं और पिंपल की समस्या भी दूर करते हैं।

तैलीय त्वचा वाले ऐसे करें इस्तेमाल


अगर आपकी स्किन तैलीय है तो गाजर आपकी स्किन से तेल को बाहर निकालने का काम करेगी। इससे आपकी पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आप चार चम्मच गाजर का जूस (Carrot Juice) लें। इसमें एक चम्मच दही, बेसन और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब आधा घंटा लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार जरूर करें।

ड्राई स्किन के लिए ऐसे करें इस्तेमाल


सर्दियों में कई लोगों को ड्राईनेस की समस्या भी हो जाती है। ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में भी गाजर असरदार है। इसके लिए आप गाजर का फेस पैक बनाएं। फेस पैक के लिए आप गाजर को अच्छे से ग्राइंड करें। इसमें अब एक चम्मच शहद और दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाने के बाद पानी से चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…