24 घण्टे ऑनलाइन

कमजोर हो गई है हड्डियां, तो शुरू करें इस का सेवन

दुनिया में भागती दौड़ती लाइफ में लोगो में ऑस्टियोपोरोसिस होना आम है जिसका मतलब हड्डियों (Bones) का कमजोर (Weak) होना. इस बीमारी में समय के साथ हड्डियां कमजोर होना शुरु हो जाती है जिसका कारण है कोशिकाओं का पूरी तरह से…

24GhanteOnline
September 24, 2025
2 min read

दुनिया में भागती दौड़ती लाइफ में लोगो में ऑस्टियोपोरोसिस होना आम है जिसका मतलब हड्डियों (Bones) का कमजोर (Weak) होना. इस बीमारी में समय के साथ हड्डियां कमजोर होना शुरु हो जाती है जिसका कारण है कोशिकाओं का पूरी तरह से निर्माण न होना. क्योंकि जितनी संख्या में कोशिकाओं का निर्माण होता है उससे ज्यादा तो विनाश हो जाता है.

इसकी वजह है कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी जैसे पोषक पदार्थों को आहार में शामिल न करना. जिसकी वजह से हड्डियों का क्षरण तेजी से होने लगता है. अगर हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है तो जरूरी है कि सही आहार का सेवन किया जाए. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से

उम्र के तीसवें पड़ाव से ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण साफ नजर आने लगते हैं. इस समय यदि किसी की हड्डियों में दर्द या फिर टूट फूट होती है तो वो सही हो जाती है लेकिन ये बीमारी का शुरुआती चरण होता है. अगर इसी उम्र से ही हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार का सेवन किया जाए तो 40 वर्ष के बाद हड्डियों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. तो आइए जानें किन पदार्थों का सेवन लाभदायक हो सकता है.

खट्टे फलों का सेवन

कई जानकार मानते है कि कैल्शियम से भरपूर पदार्थो का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है. लेकिन विटामिन सी की मदद से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है. क्योंकि विटामिन सी में हड्डियों के क्षरण को रोकने वाले पदार्थ भी होते हैं. विटामिन सी की मदद से कोलेजन का निर्माण होता है जो बोन और कार्टिलेज में मौजूद रहता है. लेकिन एक शोध में इस बात का भी पता चला है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में इस विटामिन का सेवन करने से फायदा होता है. इसलिए प्रतिदिन एक संतरा खाना सेहत के लिए सही है.

बादाम 

आहार में बादाम को शामिल करना बहुत आसान है और इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि यह कैल्शियम और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है. अगर आप सोच रहें है कि बादाम में फैट की मात्रा ज्यादा होती है तो बता दें कि थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने से केवल शरीर को लाभ ही होगा.

गुड़

चीनी के जगह पर गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए सही है क्योंकि आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह चीनी ही है. इसलिए अपने आहार में प्राकृतिक मिठास लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…