24 घण्टे ऑनलाइन

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

कड़वे स्वाद वाला करेला (Bitter gourd) ऐसी सब्जी है, जिसे अक्सर नापसंद किया जाता है लेकिन करेले में जितने गुण हैं वो शायद ही किसी सब्जी में न हो | करेले के अन्दर सफ़ेद बीज होते हैं जो की वजन कम करने में सहायक है | अपने…

24GhanteOnline
April 7, 2026
2 min read

कड़वे स्वाद वाला करेला (Bitter gourd) ऐसी सब्जी है, जिसे अक्सर नापसंद किया जाता है लेकिन करेले में जितने गुण हैं वो शायद ही किसी सब्जी में न हो | करेले के अन्दर सफ़ेद बीज होते हैं जो की वजन कम करने में सहायक है |

अपने पौष्टिक और औषधीय गुणों के कारण यह दवा के रूप में बहुत अधिक लोकप्रिय है | यह कम कैलोरी के साथ प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सहित कई अन्य तत्वों का प्रचुर स्त्रोत है | इसका नियमित सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है | इसी के साथ करेला कई रूप से गुणकारी है|

आइये जानते है करेले (Bitter gourd) के फायदे


# मधुमेह रोग में उपयोगी :

करेला मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण की तरह है | सामान्यत: करेले को सुखाकर फिर पाउडर बनाकर रोजाना सुबह खाली पेट लेने से मधुमेह रोग में उपयोगी रहता है |

# मोटापे से राहत :

करेले का रस और नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से शरीर में उपस्थित ओक्सिडेंट और वसा कम होती है, जिससे मोटापे में राहत मिलती है |

# रक्त शोधन :

करेले शरीर के लिए प्राकृतिक रक्त शोधक का कार्य करता है | रक्त शुद्ध होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है तथा त्वचा के रोग दूर होते हैं |

# जोड़ों के दर्द में राहत :

जोड़ों का दर्द आज हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय है | अगर करेले की पत्ती के लेप को जोड़ों पर लगाया जाये तो जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है |

# पाचन-तंत्र में सहायक :

करेले हक्ली सब्जी होने की वजह से आसानी से पचता है | यह शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बढाता है जिससे भोजन का पाचन आसानी से हो पाटा है | इसी के साथ करेला पथरी, हैजे, खुनी बवासीर, सिरदर्द, मुंह के छाले, रतोंधी, पीलिया, खसरा, अस्थमा आदि रोगों में भी बहुत उपयोगी है | इसलिए हमें करेले का नित्य सेवन करना ही चाहिए |

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…