24 घण्टे ऑनलाइन

बासुंदी का स्वाद बढ़ाएगा आपके त्यौहार की शान

सावन का महीना जारी हैं जिसमें हर दिन कोई ना कोई व्रत-त्यौहार होता ही हैं। इन पवित्र दिनों में सभी शिव-पार्वती की पूजा करते हुए उन्हें विभिन्न पकवानों का भोग लगाते हैं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। ऐसे में आज हम…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

सावन का महीना जारी हैं जिसमें हर दिन कोई ना कोई व्रत-त्यौहार होता ही हैं। इन पवित्र दिनों में सभी शिव-पार्वती की पूजा करते हुए उन्हें विभिन्न पकवानों का भोग लगाते हैं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजरात की मशहूर बासुंदी (Basundi ) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपके त्यौहार की शान बढ़ाने का काम करेगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

बासुंदी (Basundi ) बनाने की सामग्री


दूध - 2 लीटर
बादाम - 1 कप
काजू - 1 कप
पिस्ता - 1 कप
चीनी - 5 चम्मच
केसर - 1 चम्मच
जायफल - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
चिरौंजी - 2 चम्मच
गुलाब के फूल - 1 कप

बासुंदी (Basundi ) बनाने की विधि


- सबसे पहले किसी बर्तन में दूध और केसर डाल लें।
- फिर दूध को कम आंच पर 15 मिनट के लिए पका लें।
- जैसे दूध आधा हो जाए और उसमें मलाई आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर, चिरौंजी, चीनी,गुलाब के फूल और जायफल मिलाएं।
- इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। 20 मिनट के लिए आप मिश्रण को पकाएं।
- फिर इसमें चीनी मिलाएं। चीनी को अच्छे से घुल जाने दें।
- चीनी घुलने के बाद इसमें आप ऊपर से बादाम, पिस्ता और काजू मिलाएं।
- काजू, बादाम, पिस्ता मिलाने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपकी बासुंदी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें।
- यदि आप ठंडी बासुंदी (Basundi ) का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।