24 घण्टे ऑनलाइन

तेल से जलने के बाद की जलन को कम करता है ये फल

कभी कभी जाने अनजाने में लोग अक्सर किसी भी चीज से जल जाते है ऐसी समस्या बहुत बार सुनने को मिल जाती है। जल (Burn) जाने पर जो दर्द होता है वह असहनीय होता है। जलने की प्रमुख वजह है गर्म वस्तु को छूना, भाप लग जाना, गर्म तेल…

24GhanteOnline
January 6, 2025
2 min read

कभी कभी जाने अनजाने में लोग अक्सर किसी भी चीज से जल जाते है ऐसी समस्या बहुत बार सुनने को मिल जाती है। जल (Burn) जाने पर जो दर्द होता है वह असहनीय होता है। जलने की प्रमुख वजह है गर्म वस्तु को छूना, भाप लग जाना, गर्म तेल का गिर जाना आदि। खास तौर पर महिलाओ में तो अक्सर जलने की खबर सुनने को मिल जाती है क्योकि जब वह रसोई में काम कर रही होती है ध्यान न रहने की वजह से ऐसा हो जाता है।

पहले बहुत तेज जलन (Burning) होती है और बाद वह जगह लाल पड़ जाती है। अगर फफोले हो गए तो ठीक होने बहुत समय लग जाता है। इसके लिए आज हम आपको घर के तरीको को बतायेंगे जो आपको आराम के साथ ठीक करने में सहायता करेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में.....

# जल जाने पर जलन (Burning) से निजात पाने के लिए जले हुए भाग पर केले का गुदा निकालकर उस भाग पर मले। ऐसा करने से जलन का अहसास कम होगा।

# तारपीन का तेल और कपूर को एक साथ बराबर मात्रा में मिला ले। अब इसे जले हुए भाग लगाये इससे आराम मिलेगा।

# जले हुए भाग पर जलन के अहसास को कम करने के लिए शहद को लगाने से राहत मिलती है क्योकि शहद की तासीर ठंडी होती है जो जलन को कम कर देती है।

# अनार की पत्तियों को अच्छे से बारीक़ पीस ले। इसके बाद इसे जले हुए भाग पर लगाये ऐसा करने जलन का दर्द शांत हो जायेगा।

# जलन में आलू भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू को पीस ले और इस पीसे हुए आलू को जले भाग लगाने से आराम मिलता है।

# छाले न पड़ने देने के लिए दही का इस्तेमाल करे। दही में पीसा हुआ चूना मिलाकर लगाने से जलन शांत होती है और साथ छाले भी नहीं पड़ पाते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…