24 घण्टे ऑनलाइन

'बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया', कंगना ने कांग्रेस पर साधा निशाना

November 28, 2026
2 min read
'बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया', कंगना ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, वह आज संविधान बचाने की बात कर रही है। कंगना अभिलाषी विश्वविद्यालय में युवाओं को संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और आदर्शों के प्रति जागरूक करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं।

कंगना ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव का सामना करने के बावजूद देश को संविधान दिया और वंचित वर्गों व महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।

महिला आरक्षण पर भाजपा की प्रतिबद्धता

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कंगना ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

युवाओं से संविधान के प्रति जागरूक रहने की अपील

कंगना ने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक जिम्मेदारी और सिविक सेंस विकसित करना जरूरी है। युवाओं को अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें