हिमाचल में कुक-कम-हेल्परों को अब 10 महीने मिलेगा मानदेय

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने अब सालाना 55 हजार रुपये का मानदेय 12 के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने 5500 रुपये मिलेंगे।
निदेशालय ने 27 नवंबर 2026 को सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को पत्र जारी कर 24 सितंबर को दिए गए पुराने निर्देश वापस ले लिए हैं। पहले वार्षिक मानदेय को 12 समान किस्तों में देने का फैसला किया गया था।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देगी मानदेय
नए आदेश के अनुसार, कुल 5500 रुपये मासिक मानदेय में केंद्र और प्रदेश सरकार का हिस्सा 1000 रुपये है, जबकि राज्य सरकार 4500 रुपये अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में देगी। इस तरह 10 महीनों में कर्मचारियों को कुल 55 हजार रुपये मिलेंगे।
सभी अधिकारियों को पालन के निर्देश
शिक्षा निदेशालय ने सभी बीईईओ को नई व्यवस्था के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रतिलिपि जिला उपनिदेशकों और मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) को भी भेजी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
