यूपी में ग्राम प्रधानों को छह महीने की और मोहलत, पंचायत चुनाव टले

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया है। इससे मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक पद पर बने रहेंगे।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हुआ था। इसके बाद सरकार ने छह महीने का विस्तार दिया था, जो 27 नवंबर को पूरा हो रहा था। अब सरकार ने इसकी अवधि फिर बढ़ाने का फैसला किया है।
चुनाव में देरी की क्या है वजह?
पंचायत चुनाव में देरी के पीछे मतदाता सूची का पुनरीक्षण और ओबीसी आरक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार न होना प्रमुख वजह बताई जा रही है। इन जरूरी प्रक्रियाओं के अधूरे रहने के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके।
विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की संभावना
सरकार के नए आदेश से ग्राम प्रधानों को छह महीने की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है। संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को नई पंचायत सरकार के गठन के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
