24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ती उम्र में भी आपकी खूबसूरती बनाए रखेंगे ये टिप्स, दिखेंगी जवां

40 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं की खूबसूरती ढलने लगती है तथा उनका मन फिर से जवान दिखने को करता है। इसके लिए अनेक सम्पन्न महिलाएं तो कॉस्मैटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं जिससे किसी को भी उनकी बढ़ती उम्र का पता न चल सके…

24GhanteOnline
August 18, 2025
3 min read

40 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं की खूबसूरती ढलने लगती है तथा उनका मन फिर से जवान दिखने को करता है। इसके लिए अनेक सम्पन्न महिलाएं तो कॉस्मैटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं जिससे किसी को भी उनकी बढ़ती उम्र का पता न चल सके परंतु हर किसी के पास न तो इतना पैसा होता है और न ही हर कोई रिस्क लेना चाहता है। यदि आपको बिना पैसे खर्च किए प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत दिखना है तो आप कुछ कारगर ब्यूटी टिप्स आजमा सकती हैं जिनसे आप 40 की उम्र के बाद भी जवां दिखने लगेंगी। अगर 40 की उम्र में भी जवां दिखना है तो इन टिप्स को अपनाएं।

स्किन केयर (Skin Care) 


स्किन की अच्छे से केयर (Skin Care) न करने से बढ़ती उम्र के साथ ही स्किन खराब होने लगती है। जी हां महिलाएं अपने स्किन की रेगुलर क्लींकजिंग व स्क्रबिंग करने से बचती हैं। ऐसा करने से स्किन पर जमी धूल-मिट्टी साफ नहीं हो पाती है और समय पर मॉइश्चराइजर नहीं लगाने पर भी स्किन डैमेज हो जाती है। इसके अलावा सनस्क्रीन के इस्तेटमाल से बचने की आदत भी आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं। इसलिए अपनी स्किन की अच्छे से केयर करें।

सही मेकअप का चुनाव


अक्सर महिलाएं नाइट क्रीम लगाना जरूरी नहीं समझती है, इससे झुर्रियों की समस्या बढ़ जाती है। 40 की उम्र में सही मेकअप का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इस उम्र में बहुत ज्यादा मे मेकअप नहीं करना चाहिए। आंखों के लिए गिल्टर, शिमर शेड की जगह आंखों के कलर से मिलता हुआ कलर ही लगाएं। लिप कलर भी हल्के कलर का हो तो और भी अच्छा लगेगा।

आंखों का रखें विशेष खयाल


उम्र बढ़ने के निशान सबसे पहले आंखों के आसपास की त्वचा पर दिखने शुरू होते हैं। यहां पहले बारीक रेखाएं उभरती हैं, जो धीरे-धीरे गहराती जाती हैं और दूर से भी नजर आने लगती हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे की त्वचा अपनी वास्तविक रंगत खोने लगती है। इसलिए इस उम्र में आंखों का खयाल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आईक्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आंखों के पास की त्वचा में पर्याप्त नमी रहेगी। ध्यान रखें कि कम सोने से या आंखों को बार-बार रगड़ने से भी ये निशान आ जाते हैं इसलिए आंखों के लिए नींद पूरी होना जरूरी है।

खान-पान को रखें सही


आप अपने खाने-पीने को नियमित रखें और बहुत अधिक रात तक खाना न खाएं। खाने में फल, जूस, तरल पदार्थ, सलाद, हरी पत्तेखदार सब्जियां इत्यादि को खासतौर पर शामिल करें। बढ़ती उम्र में दुरूस्त रहने के लिए काम का बोझ कम करें और आराम अधिक करें यानी नींद पूरी करें। डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप कराते रहें, इतना ही नहीं साल में एक बार पूरी बॉडी का चेकअप करवाएं। इन टिप्स को अपनाकर आप निश्चित तौर पर अपने बुढ़ापे को बॉय बोलकर युवाओं से टक्कर लेने में सक्षम हो सकते है। लेकिन एक बार अपनी फिटनेस और स्वास्थ का स्तर जानने के लिये डॉक्टर से परामर्श लें और सभी जांच भी कराएं। इससे आपके बेहतर डाइट व वर्कआउट प्लान बनाने में मदद मिलेगी।

बालों में मेहंदी लगाएं


महिलाओं की सुंदरता में बालों का योगदान होता है। इसलिए बालों का भी अच्छा दिखना बहुत जरूरी है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होने के साथ-साथ इनकी शाइन भी कम होने लगती हैं। बालों को सफेदी से बचाने के लिए आप बालों में मेहंदी लगा सकती है। मेहंदी में अंडा और आंवला मिलाकर लगाने से बालों में शाइनिंग आ जाती है और काले दिखने लगते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…