24 घण्टे ऑनलाइन

तेजी से लंबे होंगे बाल, घर पर बनाएं होममेड ऑयल

क्या आपके बाल (Hair) बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या लंबे नहीं हो रहे? प्रदूषण से लेकर नमी तक, ऐसे कई कारक हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। हम जानते हैं कि बिजी शेड्यूल के चलते बालों की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है और…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

क्या आपके बाल (Hair) बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या लंबे नहीं हो रहे? प्रदूषण से लेकर नमी तक, ऐसे कई कारक हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। हम जानते हैं कि बिजी शेड्यूल के चलते बालों की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है और पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेने का भी टाइम नहीं मिलता।

ऐसे में आप घर पर ही होममेड ऑयल बनाकतर बालों का झड़ना रोक सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे होममेड ऑयल या पैक के बारे में बताएंगे, जिससे ना सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा बल्कि वो लंबे, घने व मजबूत भी होंगे।

बालों (Hair)  की मसाज क्यों है जरूरी?

बालों को मजबूत, स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए उन्हें उचित पोषण की जरूरत होती है। शरीर के बाकी हिस्सों की तरह, बालों को बढ़ने के लिए पोषक तत्वों चाहिए होते है। ऐसे में आप हेयर पैक लगाकर अपनी इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। हालांकि इसके साथ आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी।

चलिए आपको बताते हैं बालों के लिए हेयर पैक बनाने की तरीका

इसके लिए आपको चाहिए

चावल – 100 ग्राम

अरंडी का तेल – 2 चम्मच

एलोवेरा जेल – 2 चम्मच

जैतून तेल – 2 चम्मच

हेयर पैक (Hair Pack) बनाने का तरीका


  1. सबसे पहले 1 कटोरी पानी में 100 ग्राम चावल को रातभर के लिए भिगो दें। सुबह चावलों को छानकर पानी को अलग कर लें।

  2. अब चावल के पानी में अरंडी का तेल, एलोवेरा जेल और जैतून तेल अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे स्प्रे बोतल में डाल लें। आप चाहे तो इसे रूई की मदद से भी लगा सकते हैं।


ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले बालों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब इसे स्प्रे या रूई की मदद से जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

. इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो इस पैक को ओवरनाइट के लिए भी छोड़ सकते हैं।

. इसके बाद माइल्ड शैंपू व ताजे पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कंडीशनर करना ना भूलें, जिससे बालों को पोषण मिलेगा और वो ड्राई नहीं होगी।

क्यों फायदेमंद है यह तेल?

मिनरल्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह पैक बालों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही यह स्कैल्प और बालों को स्वस्थ भी बनाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…