24 घण्टे ऑनलाइन

गलती से टूट गई है आपकी फेवरेट लिपस्टिक, तो ऐसे करें रियूज

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं की ब्यूटी रुटीन की जरूरी चीजों में गिनी जाती हैं. किस मेकअप के साथ कौन सी लिपस्टिक लगानी है, इसके बारे में लड़कियों और महिलाओं को सबकुछ पता है. लेकिनलिपस्टिक से जुड़ी हुई कुछ और खास बातें…

24GhanteOnline
September 4, 2025
4 min read

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं की ब्यूटी रुटीन की जरूरी चीजों में गिनी जाती हैं. किस मेकअप के साथ कौन सी लिपस्टिक लगानी है, इसके बारे में लड़कियों और महिलाओं को सबकुछ पता है. लेकिनलिपस्टिक से जुड़ी हुई कुछ और खास बातें होती हैं जो आपको जाननी बेहद जरूरी होती हैं.

अगर लड़कियों को लिपस्टिक से जुड़े हैक्स के बारे में पता होगा तो मेकअप करने में भी आसानी होगी. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपकी लिपस्टिक टूट जाए, तो उसे दोबारा कैसे जोड़ा जाए. आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि लिपस्टिक लगाते-लगाते टूट जाए. ज्यादातर लोग टूटी हुई लिपस्टिक फेंक देते हैं लेकिन यहां हम आपको जोड़ना सिखाएंगे.

लिपस्टिक (Lipstick) टूटे तो क्या करें- 


लिपस्टिक (Lipstick)  को ऐसे करें फिक्स

अगर आपकी Lipstick टूट गई है, लेकिन वह आपको बेहद पसंद है तो ऐसे में आप उसे दोबारा फिक्स कर सकती हैं. ऐसा करना भी आसान है. आपको बस अपनी पुरानी लिपस्टिक व और शिया बटर या कोकोआ बटर की जरूरत होगी. इसके लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव-फ्रेंडली बाउल लें और उसमें अपनी टूटी हुई Lipstick और एक बड़ा चम्मच शिया बटर डालें. अगर आपके पास शिया बटर नहीं है तो उसकी जगह कोकोआ बटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब आप इसे करीबन 10-15 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव करें. अब आप इसे बाहर निकालें और टूथपिक की मदद से एक बार फिर से मिक्स कर लें.

अब इसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने दें. उस समय यह हल्का गाढ़ा हो जाएगा. अब आप इसे एक पुरानी व ​​साफ खाली लिप बाम स्टिक में डालें. आप चाहें तो एक छोटे से कंटेनर में भी इसे डाल सकती है. अब इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह जम जाए. आपकी नई Lipstick use के लिए तैयार है.

लिपस्टिक (Lipstick) से बनाएं ब्लश

अगर आपकी लिपस्टिक टूट चुकी है और अब आप उसे एक नए तरीके से इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसकी मदद से ब्लश भी बना सकती हैं. खासतौर से, पीच और पिंक Lipstick के शेड कुछ ऐसे शेड्स है, जो ब्लश के रूप में काफी अच्छे लगते हैं. टूटी लिपस्टिक से ब्लश बनाने के लिए सबसे पहले टूटी Lipstick को एक कंटेनर में डालें और माइक्रोवेव में उसे हल्का सा मेल्ट कर लें. अब आप इसमें थोड़ा सा मॉइस्चराइजर डालें और उसे मिला लें. अब इस मिश्रण को कन्टेनर में डालें और आपका इंस्टेंट ब्लश तैयार है.

लिपस्टिक (Lipstick) को बनाएं कलर करेक्टर

आपकी चाहे किसी भी कलर की Lipstick टूटी हो, लेकिन फिर भी वह आपके बेहद काम आ सकती है. हालांकि, इस बात का आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि जैसे ही आपकी लिपस्टिक टूट जाए, आप उसे फ्रिज में रख दें, ताकि बाकी प्रोडक्ट ब्रेक ना हो. अगर आपकी गहरे लाल या ऑरेंज कलर की लिपस्टिक टूट गई है तो आप उसे अपनी आंखों के नीचे कलर करेक्टर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं.

कंसीलर और कंटूरिंग के लिए करें लिपस्टिक (Lipstick)  यूज

हल्के न्यूड रंग की Lipstick को कंसीलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरे की कंटूरिंग करने के लिए डार्क ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसके शेड को अपनी स्किन टोन के आधार पर एडजस्ट भी कर सकती हैं.

लिप टिंट में बदलें टूटी लिपस्टिक (Lipstick) 

अगर आप चाहें तो अपनी टूटी हुई लिपस्टिक को लिप टिंट में भी बदल सकती हैं. इसके लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट की भी आवश्यकता नहीं है. बस अपनी टूटी लिपस्टिक के अलावा पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें. इसके लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में लिपस्टिक डालें. साथ ही इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ी पेट्रोलियम जेली डालें और टूथपिक या क्यू-टिप का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद, आप इसे सेट होने तक कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. आपका लिप टिंट बनकर तैयार है. आप इसे ब्रश की मदद से अपने लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…