24 घण्टे ऑनलाइन

मलाई में मिलाकर लगा लें ये चीजें, सर्दियों में भी निखर उठेगा चेहरा

सर्दियों में स्किन ड्राई होने लगती है। इससे बचने के लिए आप घर में मौजूद दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपको महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्टों पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और फेस भी ग्लो (Glow) करेगा। आप हल्दी और…

24GhanteOnline
December 11, 2025
2 min read

सर्दियों में स्किन ड्राई होने लगती है। इससे बचने के लिए आप घर में मौजूद दूध की मलाई का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपको महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्टों पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और फेस भी ग्लो (Glow) करेगा।

आप हल्दी और मलाई को लगा सकते है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और इंफ्लामेटरी गुण पाये जाते है जो स्किन में सूजन को कम करते है और स्किन इंफेक्शन से बचाने में हेल्प करते है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच मलाई में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर फेस पर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

आप मलाई के साथ एलोवेरा जेल मिला कर भी लगा सकते है। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच फ्रेश दूध की मलाई लें के साथ एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनो को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसको अपने चेहरे पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट तक लगा रहने दे और ताजे पानी से चेहरे को धो लें। एलोवेरा में मौजूद न्यूट्रिशनल एलिमेंट्स स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेंगे जिससे त्वचा पर हो रहे एक्ने और डार्क स्पॉट से राहत मिलेगी।

सर्दियों में शहद आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 2 चम्मच मलाई के साथ हनी को मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और पानी से धो लें। फेस पर ग्लो आएगा, ये ड्राइनेस की समस्या को दूर करने का काम करेगा।

आप अपने चेहरे के लिए बेसन को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग एलिमेंट्स स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं। मलाई और बेसन को एक साथ मिलाकर पेस्ट रेडी कर लें। इसे अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर पानी से साफ कर लें। इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज त्वचा पर तेल के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करती है, जिससे फेस पर दाग-धब्बों जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।