24 घण्टे ऑनलाइन

बिना मेकअप के भी दिखेंगी खूबसूरत, फॉलो करें ये टिप्स

सुंदर (Beautiful) दिखने के लिए मेकअप करना जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा मेकअप (Makeup) लगाने से चेहरे की नेचुरल ग्लो दब जाता है। मह‍िलाएं आइने के सामने घंटों मेकअप में समय ब‍िता देती हैं। मेकअप में समय भी जाता है और त्वचा…

24GhanteOnline
January 10, 2025
5 min read

सुंदर (Beautiful) दिखने के लिए मेकअप करना जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा मेकअप (Makeup) लगाने से चेहरे की नेचुरल ग्लो दब जाता है। मह‍िलाएं आइने के सामने घंटों मेकअप में समय ब‍िता देती हैं। मेकअप में समय भी जाता है और त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। अगर आपकी स्किन नेचुरल ग्लोंइंगी और खूबसूरत द‍िखेगी, तो आपको मेकअप से चेहरे की कम‍ियों को छुपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेशक मेकअप से आपकी खूबसूरती बढ़ती है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल स्किन से नमी छीन लेते हैं, जिससे चेहरे की चमक खो जाती है। आप बिना मेकअप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। जी हां, इसके लिए आपको डेली लाइफ में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप आपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं, तो आइए जानें बिना मेकअप (Makeup) के कैसे सुंदर (Beautiful) नजर आ सकती हैं।

दिन में दो बार अपना चेहरा धोएं

त्वचा की देखभाल करना, मेकअप (Makeup) के बिना अच्छा दिखने में एक जरूरी फैक्टर है। मेकअप खरीदने तथा लगाने में आप जो समय खर्च करती हैं उसे आप अपने त्वचा की देखभाल में लगाइए। सबसे पहले अपनी त्वचा के अनुकूल एक बढिया फेस-वॉश चुनिए तथा दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कीजिये - एक बार सवेरे फिर रात में सोने से पहले। हालांकि आप अपना चेहरा दिन में दो से अधिक बार धोना चाहेंगी, लेकिन ये उचित नहीं है। चेहरा ज्यादा धोने से आपकी स्किन ड्राय और सेंसिटिव होगी जिससे ठीक दिखने के बजाय और ख़राब दिखेगी। अपने चेहरे की त्वचा के देखभाल के लिए कुछ नियम बनाएं। चाहे आप कोई भी नियम चुनें, पर उस पर बनें रहें, और उसका पालन करें। इन नियमों को सवेरे तथा रात में करें।

हेल्दी डाइट का सेवन

अगर आप अपने डाइट में पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करें तो इससे आपकी त्वचा और बाल हेल्दी रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे। इसके लिए आप डाइट में भरपूर प्रोटीन, एंटीऑक्सीचडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरे फूड को शामिल करें।

ट्रान्सी लुक

कहने को इस लुक के लिए आपको मेकअप (Makeup) का सहारा लेना तो होगा लेकिन इस मेकअप में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स से चेहरे पर बिल्कुल ट्रांसपेरेंट लुक नजर आएगा। इस लुक के लिए आप वॉटरलाइन पर वाइट पेंसिल और लैशिज पर ट्रांसपेरेंट मस्कारा एप्लाई करें। इसके अलावा नैचुरल और रेडिएंट लुक के लिए आप गालों व होठों पर लिप एंड चीक स्टेन का इस्तेमाल करें। इसे होठों पर आप ग्लॉस स्टाइल से लगाएं और चीक्स पर दो से तीन बूंदें लगाकर ऊपर की तरफ मर्ज कर लें। ये आपके चेहरे पर ब्लशऑन जैसी लालिमा देगा।

स्किन केयर रूटीन अपनाएं

मेकअप (Makeup) के ब‍िना खूबसूरत द‍ि‍खने के ल‍िए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। चेहरे को साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करें, टोनर के बाद सीरम और मॉइश्चेराइज लगाएं। आपको ये रूटीन सुबह और रात दोनों समय फॉलो करना चाह‍िए। हाथ और पैर में आप लोशन या क्रीम लगा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी से भी एक्ने, पिंपल और अन्य स्किन संबंधित समस्या से परेशान हो सकती हैं। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखें और खूब पानी पिएं।

खुद को रखें एक्टिव

शारीरिक और मानसिक रूप से अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आपके चेहरे पर रौनक नजर आएगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप शारीरिक रूप से अधिक से अधिक सक्रीय रहें। इसके लिए दौड़ना, तैराकी करना, जिम जाकर व्यायाम करना, योग करना आदि फायदेमंद होता है।

तनाव से रहें दूर

तनाव भी स्किन और बालों की सेहत को बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्लान बनाकर काम करें, लोगों की मदद लें और तनाव को मैनेज करना सीखें। यह आपके चेहरे पर रिंकल और आंखों के नीचे डार्क सर्कल को होने से रोकने में मदद करेगा।

रेगुलर एक्सफोलिएशन

त्वचा चमकती रहे इसके लिए जरूरी है कि हम उसकी साफ-सफाई का सही ख्याल रखें। किसी सॉफ्ट स्क्रब से अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच ओट्स में आधा चम्मच चंदन पाउडर, टमाटर का गूदा, कच्ची हल्दी और दही मिलाएं और फेस पर रब करें। इसके बाद 1 चम्मच कैलेमाइन पाउडर में शहद व किसी भी सीजनल फल का पल्प मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।

सही फिट की पहने ड्रेस

बेहतर दिखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पहनावे पर ध्याान दें और अपने साइज की वेल फिटेड ड्रेस ही पहनें। यह आपकी पर्सनैलिटी को निखाने में मदद करेगा और आप आकर्षक दिखेंगे। हमेशा अपनी बॉडी के हिसाब से स्टाइल और साइज के कपड़ों का चुनाव करें। इसके अलावा मैनीक्योर, पेडीक्योर और फेशियल करवाते रहें और खुद को साफ-सुथरा रखें। समय समय पर बालों को ट्रिम भी कराते रहें।

चेहरे को बार बार छूना छोड़ें

बहुत लोग इस आदत से मजबूर होते हैं, जिससे त्वचा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है। कील-मुहांसे फोड़ना, माथे पर रगड़ना या फिर ठुड्डी को हाथ पर रखकर आराम करना, यह सब करने से आपकी त्वचा पर तेल तथा बैक्टीरिया की बढ़त होती है जो त्वचा को अधिक तैलीय तथा संक्रमित करती है।निरंतर रगड़ने से चेहरे की त्वचा ढीली हो सकती है जिससे असमय झुर्रियां हो सकती हैं। इसलिये यदि आप अपनी त्वचा के रंगरूप को सुधारना चाहती हैं तो इसे बार बार छूने से रोकने का प्रयास करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…