सफर में भी लगेंगी फ्रेश, ध्यान में रखे यह बातें
यात्रा (Traveling) के दौरान तरोताजा दिखना अति आवश्यक होता है। तरोताज़ा दिखने से मन प्रसन्न रहता है और दूसरे लोग भी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं। इसलिए चाहे आप धूप सेंकने समुद्र तट पर जाएं या फिर ठंडी हवाओं के…
यात्रा (Traveling) के दौरान तरोताजा दिखना अति आवश्यक होता है। तरोताज़ा दिखने से मन प्रसन्न रहता है और दूसरे लोग भी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं। इसलिए चाहे आप धूप सेंकने समुद्र तट पर जाएं या फिर ठंडी हवाओं के झोंकों का आनंद लेने के लिए ट्रेकिंग करें, आप हमेशा तरोताजा और ऊर्जावान दिखने चाहिए।
# जहां भी जाएं पानी खूब पीएं, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहे और चेहरा तरोताजा और खिला नजर आए. शरीर को हाइड्रेट रखने से आपको यात्रा के दौरान होने वाली थकान और सिरदर्द का सामना नहीं करना पड़ेगा।
# हवाई यात्रा करने पर ज्यादा ऊंचाई में विमान उड़ने से और एयर कंडीशनिंग से आपकी त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए घर से रवाना होने से पहले ही मॉइश्चराइजर जरूर लगा लें। बाजार में आजकल स्प्रिंग वाटर टोनर भी उपलब्ध है, जो फौरन आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है, साथ ही बढ़िया कंपनी का एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं।
# यात्रा के दौरान होठों की देखभाल भी जरूरी है, क्योंकि यह फट सकते हैं। इसलिए होंठ में कोमलता व नमी बनाए रखने के लिए लिप बॉम या लिप ग्लॉस जरूर लगाएं।
# यात्रा के दौरान पसीना पोंछने या चेहरा साफ करने के लिए क्लीजिंग वाइप्स जरूर अपने साथ रखें। रात में क्लीजिंग मिल्क से चेहरा साफ करना नहीं भूलें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
