24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स को करें फॉलो, आप भी दिखेंगे डैशिंग

चाहे लड़का हो या लड़की त्वचा से जुड़ी ऐसे कई टिप्स हैं, जिसे आप नियमित रूप से फॉलो करना चाहिए. स्किन से जुड़ी परेशानियां लड़कों को भी होती हैं लेकिन कई बार वो ध्यान नहीं देते. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़के किस…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read

चाहे लड़का हो या लड़की त्वचा से जुड़ी ऐसे कई टिप्स हैं, जिसे आप नियमित रूप से फॉलो करना चाहिए. स्किन से जुड़ी परेशानियां लड़कों को भी होती हैं लेकिन कई बार वो ध्यान नहीं देते. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़के किस तरह से अपने लुक (Dashing) को परफेक्ट रख सकते हैं.  अगर आप भी बॉलीवुड एक्टर की तरह लुक (Dashing) पाना चाहते हैं इन बातों का ध्यान रखें.

1. ब्लैकहेड्स और पिंपल से बचने के लिए चेहरे की सफाई काफी जरूरी होती है. हर रोज फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं. ऑफिस से आने के बाद भी चेहरा जरूर धोएं.

2. झुर्रियों की परेशानी से बचने के लिए सोने से पहले आईक्रीम का इस्तेमाल करें. आप चाहे तो आईक्रीम की जगह एलो वेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सोने से पहले इसे अंडरआई एरिया पर लगाकर मालिश करें.

3. अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो इसकी साफ-सफाई रखना भी जरूरी होता है. नियमित रूप से इसे ट्रिम करें और इसे शैम्पू या किसी फेसवॉश से धोएं. ध्यान रखें कि इन प्रोडक्ट की क्वांटिटी ज्यादा न हो ये दाढ़ी से नैचुरल ऑयल खत्म कर उसे ड्राय बना देंगे.

4. सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में सनस्क्रीन त्वचा के लिए काफी जरूरी होता है. ये आपकी त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाकर रखता है. हर रोज घर से बाहर निकलने से 15 मिनट पहले 30 एसपीएफ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

5. होंठों की त्वचा काफी कोमल होती है. इसलिए इसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. हर रोज एक अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें. कोमल होंठ आपकी पर्सनैलिटी को और भी डैशिंग बना देते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…