दुपट्टे को इस तरह से कैरी कर अपने लुक को बनाएं स्पेशल
दुपट्टा सिंपल से कुर्ते को भी खास बना देता है। सिल्क, एंब्रायडरी, जरी, गोटा, बॉर्डर, नेट या फिर शिफॉन के दुपट्टे (Dupatta) हमेशा अच्छे लगते हैं। त्योहार हो या फिर पार्टी, इनकी मदद से पूरे लुक को फेस्टिव या पार्टी रेडी…
दुपट्टा सिंपल से कुर्ते को भी खास बना देता है। सिल्क, एंब्रायडरी, जरी, गोटा, बॉर्डर, नेट या फिर शिफॉन के दुपट्टे (Dupatta) हमेशा अच्छे लगते हैं। त्योहार हो या फिर पार्टी, इनकी मदद से पूरे लुक को फेस्टिव या पार्टी रेडी बनाया जा सकता है। लेकिन समस्या ये है कि इन दुपट्टों को कैरी कैसे करें? जिससे कि ना केवल पूरे दुपट्टे का वर्क नजर आए बल्कि कुर्ता भी अटेंशन खींच सके। तो इस रक्षाबंधन आप अपने सिंपल से कुर्ते को हैवी दुपट्टे (Dupatta) के साथ मैच करें और इन यूनिक तरीकों से ड्रैप कर लुक को स्पेशल बना लें।
वन साइड दुपट्टा (Dupatta)
हैवी दुपट्टा है तो इसे आमतौर पर वन शोल्डर पर रखना अच्छा लगता है। लेकिन ज्यादा लंबे दुपट्टे इस तरह से कैरी करना मुश्किल हो जाता है। तो आप दुपट्टे को बैक साइड की तरफ से दूसरे हाथ की चूड़ियों में लाकर पिन की मदद से फिक्स करें। इससे ना केवल आपके दुपट्टे का पूरा वर्क नजर आएगा बल्कि कैरी करना भी आसान हो जाएगा।
सिल्क दुपट्टा (Dupatta) कैरी करने की यूनिक ट्रिक
सिल्क का दुपट्टा कैरी करना मुश्किल लगता है तो इस यूनिक तरीके से कैरी करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
लेफ्ट साइड के शोल्डर पर दुपट्टे को पिन करें। लेकिन दुपट्टे को आगे की तरफ ज्यादा रखें।
अब आगे की तरफ दुपट्टे के कोने को उठाकर अपोजिट साइड कमर के पास पिन करें।
दुपट्टे का दूसरा कोना जो जमीन तक लटक रहा है उसे पिन की मदद से थोड़ा सा फोल्ड कर पिन लगा लें।
बस आप चाहे तो ऐसे ही छोड़ दें या फिर कमर पर स्टाइलिश बेल्ट लगाएं।
काउल स्टाइल दुपट्टा (Dupatta)
काउल स्टाइल दुपट्टा (Dupatta) बनाने के लिए लेफ्ट शोल्डर पर दुपट्टे को पिन से सेट करें। ध्यान रहे कि पीछे की तरफ दुपट्टा ज्यादा हो आगे केवल टमी के थोड़ा नीचे तक ही दुपट्टा रहे। इसे साइड में कुर्ते के स्लिट एरिया के पास पिन से सेट करें।
अब दूसरे तरफ से भी दुपट्टे को ले आएं और पहले वाले कंधे पर ही दुपट्टे के ऊपर फिक्स कर दें। इस दौरान कुछ प्लीट्स को सेट करें जिससे साइड में काउल बन जाए। ये स्टाइल यूनिक है और शरारा जैसे सूट के साथ बेहद अट्रैक्टिव लगती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
