24 घण्टे ऑनलाइन

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

अधिकांश कामकाजी महिलाओं को सही से तैयार होने का समय नहीं मिल पाता है, जो उनके मेकअप (Makeup) को प्रभावित करता है। ड्राई शैम्पू और पेट्रोलियम जेली जैसे उत्पाद कामकाजी महिलाओं के जीवन को आसान बना सकते हैं। * अगर आपके पास…

24GhanteOnline
July 21, 2026
3 min read
कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

अधिकांश कामकाजी महिलाओं को सही से तैयार होने का समय नहीं मिल पाता है, जो उनके मेकअप (Makeup) को प्रभावित करता है। ड्राई शैम्पू और पेट्रोलियम जेली जैसे उत्पाद कामकाजी महिलाओं के जीवन को आसान बना सकते हैं।

* अगर आपके पास शैम्पू करने का समय नहीं है और आपको काम के बाद पार्टी जाना है तो फिर आप ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं, अगर यह स्प्रे के रूप है तो इसे बालों की जड़ों पर स्प्रे कर कंघी कर लें और इससे बालों की गंदगी और तैलीयपन दूर हो जाएगी और सुबह में बाल धुलने के बाद अगर आपके पास हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने का समय नहीं है तो तौलिए का इस्तेमाल करें और सूती टी-शर्ट से बांध लें। सूती टी-शर्ट बालों की नमी को तुरंत सोख लेगा और बालों में नैचुरल मॉइश्चराइजर छोड़ देगा, जो नैचुरल कर्ल बनाए रखेगा। आप सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

* व्यस्तता के चलते अगर आप मैनीक्योर और पैडीक्योर के लिए सैलून नहीं जा पा रही हैं तो फिर रात में सोने से पहले हाथों और पैरों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। पैरों पर लगाकर मोजे पहन लें। यह त्वचा में नैचुरल मॉइश्चराइजर बनाता है।

* देर रात पार्टी से आने के बाद किसी की भी नींद मुश्किल से ही पूरी हो पाती है और सुबह ऑफिस जाते समय आपका चेहरा उदास व बेजान दिख सकता है। आंखों की निचले किनारे पर स्किन या सफेद रंग का पेंसिल लगाएं और फिर आंखों पर लाइनर लगाएं।

* ऑफिस के बाद पार्टी जाने के लिए कामकाजी महिलाएं अपने पास बनाना बैंड्स या फंकी एक्सेसरीज रख सकती हैं। उनके लिए फ्रंट पफ (आगे का सिरा उठा हुआ) हैयर स्टाइल करना आसान होगा। आप चाहे तो पफ के साथ हाईपोनीटेल भी बना सकती हैं।

* कभी-कभी किसी खास शेड की लिपस्टिक लगाने का मन करता है लेकिन उस समय अगर यह आपके पास नहीं है तो होठों पर आप अच्छी कंपनी का मॉइश्चराइजर या जेली लगाएं और फिर उस पर आप जिस रंग की लिपस्टिक लगाना चाहती थी तो उस रंग का आईशैडो लगाएं।

* चेहरे की त्वचा में नमी व निखरा बरकरार रखने के लिए गुलाब जल का स्प्रे करना नहीं भूलें।

* आंखों की बरौनी को उभार देने के लिए रूई का फाहा लेकर उस पर थोड़ा सा बेबी पाउडर डालें और मस्कारा लगाने के बाद इसे हल्के हाथों से बरौनियों पर लगाएं और फिर दोबारा मस्कारा लगाएं, इससे आपकी आंखें बेहद खूबसूरत लगेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…