महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने ऑनलाइन इंतजाम भी किया है। महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए इसके लिए…
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने ऑनलाइन इंतजाम भी किया है। महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए इसके लिए उत्तर प्रदेश वन निगम ने अलाव की लकड़ी की व्यवस्था को भी ऑनलाइन कर दिया है। अब सभी लकड़ी डिपो को गूगल लोकेशन के जरिए आसानी से ढूंढा जा सकता है। फायरवुड डिपो प्रयागराज टाइप करके इन डिपो का स्थान सर्च किया जा सकता है।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
डीएसएम प्रयागराज आरके चांदना ने बताया कि इसके लिए 16 डिपो स्थापित किए गए हैं। लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी। महाकुम्भ के दौरान बढ़ती हुई भीड़ और लकड़ी की आपूर्ति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मोबाइल की नेविगेशन से भी निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकेंगे
महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलाव की लकड़ी के लिए कुल 16 डिपो बनाए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख डिपो सेक्टर 16 में स्थित हैं। यहां पर उत्तर प्रदेश वन निगम उचित मूल्य पर लकड़ी उपलब्ध करा रहा है। इन डिपो का स्थान इंटरनेट पर फायरवुड डिपो कीवर्ड के माध्यम से खोजा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन की नेविगेशन सुविधा का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति निकटतम डिपो तक आसानी से पहुंच सकता है।
27,000 क्विंटल लकड़ी आपूर्ति का इंतजाम
उत्तर प्रदेश वन निगम के अनुसार, महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान लगभग 27,000 क्विंटल लकड़ी की आपूर्ति की तैयारी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिपो से लकड़ी भेजी जाएगी।
Maha Kumbh: अब किन्नर अखाड़े के पास लगी आग, मची अफरातफरी
तीर्थयात्रियों को यह लकड़ी निर्धारित दर पर उपलब्ध होगी। महाकुम्भ के दौरान सभी डिपो पर लकड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल होगी। सरकार की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत देगी, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसे और भी आसान और सुगम बनाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
