24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि इस दिव्य और भव्य आयोजन ने न केवल 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत' की भावना को साकार किया, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का भी विश्वव्यापी संदेश दिया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पूरे विश्व ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। ये जनता जनार्दन का और जनता के संकल्पों के लिए और जनती की श्रद्धा से प्रेरित महाकुम्भ था।

पीएम मोदी ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं। ये राष्ट्रीय चेतना नए संकल्पों के सिद्धि के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न हुए एकता के महायज्ञ 'महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज' के स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत' के साथ ही 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश पूरी दुनिया को दिया है।

'आस्था' आजीविका का माध्यम हो सकती है, 'संस्कृति' राष्ट्र की समृद्धि का कारक बन सकती है, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने यह उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज के आयोजन से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और आध्यात्म के साथ देश की समृद्ध संस्कृति के विविध रंगों की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसमें कला के विभिन्न मंचों से हजारों लोक कलाकारों की…