इससे दे आईब्रोज़ को परफेक्ट शेप
चेहरे का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर आंखें और आईब्रोज़ (eyebrows) ही होती है। खूबसूरत चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है। लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो की परफेक्ट शेप बना सकती हैं। इन ट्रिक्स…
चेहरे का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर आंखें और आईब्रोज़ (eyebrows) ही होती है। खूबसूरत चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है। लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो की परफेक्ट शेप बना सकती हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप आकर्षक आईब्रो का शेप पा सकती हैं।
परफेक्ट आईब्रो ((eyebrows) बनाने के लिए आप इस एक मिनट वाले मेकअप हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। जो हर एक इवेंट में आपको देंगे खूबसूरत लुक। जानते हैं कैसे आप इस हैक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
मिलेगा परफेक्ट आकार
परफेक्ट आईब्रो शेप के लिए आपको चाहिए एक न्यूड कलर्ड पेंसिल, हाइलाइटर, आईब्रो ब्रश और आईब्रो पेंसिल। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिए सबसे पहले स्पूली ब्रश और आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें। एक लाइट कलर की पेंसिल लें। न्यूड या फिर पिंक कलर की फिर उसे आईब्रोज़ के नीचे लाएं।
आईब्रो को इसी कलर पेंसिल से अंडरलाइन करें। इसके बाद हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें जिससे फाइन लाइन न रहें। आईब्रो पर एक बार फिर ब्रश फेरें। इससे आपकी आईब्रोज़ को परफेक्ट शेप मिलेगा।
चुनें मनपसंद कलर
परफेक्ट आईब्रो शेप बनाने के लिए आप ब्राउन कलर की पेंसिल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लैक कलर की पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ब्लैक कलर के इस्तेमाल से सारा लुक खराब हो जाता है। ब्राउन कलर की पेंसिल का इस्तेमाल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
आईब्रो को शेप बनाने के लिए आपको पहले थ्रेडिंग बनवानी होगी। बिना थ्रेडिंग बनाएं आईब्रो को परफेक्ट शेप नहीं दिया जा सकता है। इस बात पर गौर कर लेना है जरूरी।
अगर सलॉन नहीं जा रही हैं तो आईब्रोज़ को शेप देने के लिए प्लकर का इस्तेमाल करें। जितने भी एक्स्ट्रा बाल दिखें, उन्हें प्लकर की सहायता से निकालने की कोशिश करें। ध्यान रखें, केवल एक्स्ट्रा बालों को ही निकालना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
