इन आसान स्टेप्स से आप भी बना सकती है बंजारा फ्रेंच चोटी
हम चोटियों वाले इस मेसी हेयरडू को आज़माने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि यह इंडियन से लेकर वेस्टर्न दोनों आउटफ़िट्स पर जंचते हैं. ब्रेड्स हमेशा ही चलन में रहते हैं और किसी भी हेयरस्टाइल में इन्हें जोड़कर आप उसे मज़ेदार…

हम चोटियों वाले इस मेसी हेयरडू को आज़माने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि यह इंडियन से लेकर वेस्टर्न दोनों आउटफ़िट्स पर जंचते हैं. ब्रेड्स हमेशा ही चलन में रहते हैं और किसी भी हेयरस्टाइल में इन्हें जोड़कर आप उसे मज़ेदार ट्विस्ट दे सकती हैं.
ये लाजवाब चोटियां छोटे, लंबे बालों और हर तरह के हेयरडूज़ के साथ जंचती हैं. सोनम कपूर के इस मेसी ब्रेड्स वाले हाफ़ पोनीटेल हेयरडू को ज़रूर आज़माएं.
नोट करें इसको बनाने का तरीका
1.शैम्पू और कंडिशन करने के बाद बालों की लंबाई पर लीव-इन सीरम लगाएं, ताकि बाल मुलायम बने रहें. नैसर्गिक वेवी इफ़ेक्ट के लिए बालों के सिरों को हल्का मरोड़ते हुए ब्लो ड्राय करें.
2.माथे के ऊपर वाले सेक्शन को हल्का-सा स्ट्रेट कर लें, ताकि हेयरस्टाइल साफ़-सुथरा दिखे. रैट-टेल कोम से बीच से मांग निकालकर बालों को दो बराबर हिस्सों में बांट लें.
3.कानों के पास वाले सेक्शन की चोटी बनाने से शुरुआत करें. आपको जितनी ऊंची चोटी चाहिए हो, उतने पीछे तक चोटी गूंथकर उसे रबर और हेयर पिन्स की मदद से बांधें. ऐसा सभी सेक्शन्स के लिए करें. बीच इफ़ेक्ट पाने के लिए चोटी के खुले सिरों को बांध कर हाफ़-पोनीटेल बना लें.
4.कर्लिंग टॉन्ग की मदद से बाक़ी बचे बालों को हल्का वेवी बनाएं. माथे के ऊपर वाले हिस्से पर मीडियम-होल्ड टेक्स्चराइज़िंग हेयरस्प्रे छिड़कें और टूथब्रश से हल्के से कोम कर छुटपुट उड़ रहे बालों को सेट करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
