24 घण्टे ऑनलाइन

अब पार्टी के लिए फटाफट हो जाएंगी तैयार, ये ब्यूटी टिप्स बड़े काम के

महिलाओं को तैयार होने में कितना समय लगता हैं यह तो आप सभी जानते हैं। महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षित बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हुए काफी समय लगाती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपके पास समय…

24GhanteOnline
July 9, 2025
3 min read

महिलाओं को तैयार होने में कितना समय लगता हैं यह तो आप सभी जानते हैं। महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षित बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हुए काफी समय लगाती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपके पास समय नहीं होता हैं और आप अच्छे से तैयार नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आपको जानने की जरूरत हैं कि समय की कमी के साथ कैसे तालमेल बिठाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना देर किए आप मिनटों में तैयार हो सकती हैं और आकर्षक त्वचा निखार पा सकती हैं।

बैग में कैरी करें फेस मिस्ट

त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है लेकिन मॉइस्चराइज़र त्‍वचा को ज्‍यादा लंबे समय तक हाइड्रेट नहीं रखता है। इसके अलावा, यह आपकी त्‍वचा को ऑयली या ड्राई भी बना सकता है। ऐसे में एक फेस मिस्‍ट अच्‍छा विकल्‍प है। इसे त्वचा को हर दूसरे घंटे में स्‍प्रे किया जा सकता है। यह आपकी त्‍वचा को हाइड्रेट रखने के साथ उसे स्‍वस्‍थ और चमकदार बना सकता है।

सनस्क्रीन के बिना कभी न निकलें

जब आप ए‍क अच्‍छा मौसम देख रहे हों, आप तब भी अपने सनस्क्रीन को मत भूलें। सनस्क्रीन के कई फायदे हैं; यह न केवल आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, बल्कि यह त्वचा के कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

ड्राई शैम्पू

हमारे जीवन में ऐसे दिन होते हैं, जब हम टाइम की कमी या आलस के कारण अपने बालों को धोना नहीं चाहते। लेकिन साफ बाल स्वस्थ बालों की कुंजी है। इसलिए, हम बालों को समय-समय पर जरूर धोएं, लेकिन हां जब टाइम की कमी हो, तो ड्राई शैंपू का नुस्‍खा आजमाएं। आप हमेशा सही ड्राई शैम्पू का चयन करें और उसें समय की कमी होने पर इस्‍तेमाल करें। इस तरह आपके बाल अद्भुत दिखेंगे और आपको जल्‍दीबाजी में बाल धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

कोरियाई स्किनकेयर रूटीन की बात करें, तो इसमें कुछ ऐसा है जो आपके लिए काफी अच्‍छा साबित हो सकता है। हम बात कर रहे हैं कोरियाई या कोरियन शीट मास्क की, जिसने की सौंदर्य की दुनिया में एक अहम स्‍थान ले लिया है। आप इस शीट मास्‍क की मदद से अपनी रूखी और बेजान पड़ी त्‍वचा में चमक ला सकते हैं।

मेकअप रिमूवर को रखें बिस्‍तर के पास

हम सभी को काम पर एक व्यस्त दिन के बाद थकान और आलस महसूस होता है। लेकिन थकान का मतलब ये तो नहीं है कि आप अपने चेहरे का मेकअप न उतारें। हालांकि आपको चेहरे से उस सभी मेकअप को हटाना एक काफी मुश्किल भरा काम लग सकता है। लेकिन मेकअप के साथ सोने से त्वचा की कई समस्याएं जैसे ब्रेकआउट, त्‍वचा पर उम्र बढ़ने के संकेत और स्किन एलर्जी हो सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि अपने मेकअप रिमूवर को हमेशा अपने बिस्तर के ठीक बगल में रखें। ऐसा करने से आप बिना आलस किए अपने मेकअप को हटा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…