राहुल गांधी को बनाएंगे देश का अगला प्रधानमंत्री: तेजस्वी यादव
पटना: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जोर पकड़ रही है। मंगलवार को यात्रा आज तीसरे दिन नवादा पहुंची। इस दौरान राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)…
पटना: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जोर पकड़ रही है। मंगलवार को यात्रा आज तीसरे दिन नवादा पहुंची। इस दौरान राजद के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाएंगे और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगे।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों का वोट छीनने की कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा में जिन जीवित सदस्यों को अब मृत घोषित कर दिया गया है, यह सब एक साजिश का हिस्सा लगता है। उन्हें लगता है कि बिहार को आसानी से चुना लगा देंगे, लेकिन मोदी जी यह नहीं जानते कि हम बिहारी हैं। हमारा बिहार सब पर भारी है।
मोदी जी ने बिहार के लोगों के साथ धोखा किया- तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आगे कहा कि हम लोग चूना में खैनी में मिलाकर रगड़ दिया करते हैं। चाहे कोई भी जाति, वर्ग या धर्म से हो, हम नया बिहार बनायेंगे। तेजस्वी सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। मोदी जी ने बिहार के लोगों के साथ धोखा किया है।
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे- तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम राहुल गांधी जी का धन्यवाद करते हैं कि वो नवादा आए और यहां के लोगों को जागरूक किया। अब समय आ गया है कि हम बिहार से एनडीए को उखाड़ फेंके और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस बार हम सब मिलकर लोकसभा में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करोंगे। ये लोग सिर्फ वोटर लिस्ट से आपका नाम हटाकर पेंशन और राशन जैसी जरूरी सुविधाओं से भी आपका नाम काट देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर समय मिला तो उनकी पार्टी वोट चोरी को लेकर पर्दाफाश करेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
