24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

24GhanteOnline
September 15, 2026
2 min read
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जदयू की ओर से जारी बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और विकास में भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनकी दूरदृष्टि, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने देश के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया की स्मृति में मनाया जाने वाला अभियंता दिवस देश के विकास में अभियंताओं की भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। अभियंताओं ने देश में आधारभूत संरचना के निर्माण से लेकर आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, नवाचार और जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में सड़क, पुल, भवन, सिंचाई, ऊर्जा, जलापूर्ति, परिवहन और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास में अभियंताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीकी विशेषज्ञता के साथ उनकी कार्यकुशलता और नवाचार की क्षमता विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करती है।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी क्षेत्र में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इनके साथ नई संभावनाएं भी पैदा हो रही हैं। आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार और वैज्ञानिक सोच के बढ़ते प्रभाव के बीच अभियंताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। ऐसे समय में अभियंताओं की विशेषज्ञता, रचनात्मक सोच और नवाचार देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए तकनीकी क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। इस दिशा में अभियंताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के अभियंता अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार के माध्यम से विकास की गति को और तेज करेंगे तथा समाज के व्यापक हित में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…

Bankipur By-Election: बाजी पलटते दिख रहे PK, आठवें चरण के बाद सबसे आगे

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Bankipur By-Election) की मतगणना के आठवें चरण के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बढ़त बनाए रखी है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के…