गंजेपन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें धनिया का इस्तेमाल
बालों का झड़ना (Hair Fall) आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान का बुरा असर आपकी स्किन के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है। इसके अलावा प्रदूषण और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बालों…
बालों का झड़ना (Hair Fall) आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान का बुरा असर आपकी स्किन के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है। इसके अलावा प्रदूषण और केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण गंजेपन (Baldness) के शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर समय रहते घरेलू नुस्खे अपनाएं तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
आमतौर पर बाल झड़ने की समस्या 30 साल के बाद शुरू हो जाता है। बाल झड़ने की समस्या सिर में इंफेक्शन, एलर्जी, विटामिन ए ओवरडोज, थायराइड, जेनेटिक या फिर हार्मोंस में परिवर्तन के कारण हो सकता है। गंजापन (Baldness) से निजात पाने के लिए आप धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें धनिया का इस्तेमाल
गंजेपन से निजात पाने के लिए धनिया का 100 ग्राम पाउडर में 100 मिली सिरका साथ अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। जब यह अच्छी तरह से से सुख जाए तो इसे धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल करे। इससे कुछ ही दिनों में आपको हेयर फॉल से निजात मिल जाएगा।
गंजापन (Baldness) से निजात पाने के लिए अन्य घरेलू नुस्खा
>> हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। इससे अपने सिर पर अच्छी तरह से लगा लें। सुख जाने के बाद धो लें।
>> बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए परवल काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए परवल के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसे सिर पर लगा लें। 2-3 माह इस्तेमाल करने से आपके बाल झड़ने की समस्या से निजात मिल जाएगा।
>> नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा है। थोड़ा नींबू के रस में नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसे बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें।
>> अनार के पत्तों का इस्तेमाल करके भी गंजेपन (Baldness) से निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक लीटर अनार के पत्तों के रस और पेस्ट में 100 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर पका लें। इसके बाद इसे छानकर एक बोतल में भर लें। इसके बाद इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर बालों तको धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
