जानें 'Merry Christmas' कहकर क्यों देते हैं क्रिसमस की शुभकामनाएं
क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेशन को लेकर हर ओर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन के लिए लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर या हैप्पी ईस्टर की…
क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेशन को लेकर हर ओर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन के लिए लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर या हैप्पी ईस्टर की तरह हम हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं बोलते?
क्रिसमस की शुभकामनाएं देते समय सभी मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) ही क्यों कहते हैं। मैरी शब्द का क्या मतलब है। इतना ही नहीं क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए हैप्पी शब्द का इस्तेमाल करना सही है या मैरी का। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़ें।
मैरी का अर्थ
मैरी का अर्थ होता है आनंद या खुशी होता है। मैरी शब्द जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश से मिलकर बना है। साधारण शब्दों में समझें तो मैरी का अर्थ और हैप्पी का अर्थ अर्थ एक ही होता है। लेकिन क्रिसमस में हैप्पी की बजाय मैरी शब्द का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
यहां से आया मैरी शब्द
16वीं शताब्दी में जब अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी उसी समय मैरी शब्द भी आया। फिर 18वीं और 19वीं शताब्दी में यह अधिक प्रचलित हुआ। क्रिसमस के साथ हैप्पी से ज्यादा मैरी का इस्तेमाल होने लगा। हालांकि क्रिसमस के अलावा अबतक अन्य किसी भी फेस्टिवल में मैरी शब्द का प्रयोग नहीं किया गया।
हैप्पी के बजाए क्यों कहते हैं मैरी
मैरी शब्द के प्रचलन को मशहूर करने का क्रेडिट साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस को दिया जाता है। उन्होंने अपनी अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में मैरी शब्द का सबसे ज्यादा प्रयोग किया था, जिसके बाद हैप्पी के बजाए मैरी शब्द का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने लगा। उसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस ही कहते थे। हालांकि मैरी और हैप्पी में से कोई भी शब्द गलत नहीं है लेकिन प्रचलन में ज्यादा मैरी शब्द है।
हैप्पी क्रिसमस कहना सही है या मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)
हैप्पी क्रिसमस कहें या मैरी क्रिसमस इस बता को लेकर कंफ्यूज हैं तो बता दें कि प्रचलन में मैरी क्रिसमस ही है और ज्यादातर देशों में अधिकतर लोग मैरी क्रिसमस कह कर ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। हैप्पी क्रिसमस कहना भी गलत नहीं हैं। दोनों के अर्थ भी समान हैं। ऐसे में अपनी मर्जी से कोई भी शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
