रोज पिए ये जूस, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
व्हीटग्रास एक स्वास्थ्यवर्धक घास है। व्हीटग्रास जूस (Wheatgrass Juice) यानी गेहूं के जवारे से बने जूस को कुछ लोग संजीवनी भी कहते हैं। यह घास शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने में काफी असरदार है। यह शरीर के अंदर जाकर…
व्हीटग्रास एक स्वास्थ्यवर्धक घास है। व्हीटग्रास जूस (Wheatgrass Juice) यानी गेहूं के जवारे से बने जूस को कुछ लोग संजीवनी भी कहते हैं। यह घास शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने में काफी असरदार है। यह शरीर के अंदर जाकर सिर्फ 20 मिनट में खून में मिलकर अपना असर शुरू कर देती है। साथ ही इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करता है कम
शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल खून ले जाने वाली नसों को बीच से बंद कर देता है। जिससे दिल और दिमाग जैसे जरूरी अंगों तक जाने वाली ब्लड सप्लाई रुक जाती है। एक रिसर्च पेपर की मानें, तो व्हीटग्रास में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। शोध में बताया गया है उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर संबंधी समस्या यानी हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया से जूझ रहे चूहों को व्हीटग्रास जूस देने के बाद मल के द्वारा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिली। वहीं, एक शोध में यह भी देखा गया कि 10 हफ्तों तक व्हीटग्रास देने से ना सिर्फ गंदा कोलेस्ट्रॉल नीचे आया, बल्कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा।
डायबिटीज को रखे कंट्रोल में
खराब दिनचर्या और खानपान के चलते डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। हालांकि अगर, इसे सही तरह से मैनेज न किया जाए, तो यह खतरनाक रूप ले सकती है। डायबिटीज को सिर्फ हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में व्हीटग्रास का सेवन मधुमेह में आराम दिलाता है। क्योंकि, कई शोधों में यह सामने आया है कि अंदर एंटी-डायबिटिक गुण पाए गए हैं। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं।
चेहरे पर आएगी चमक
2015 की एक रिसर्च के मुताबिक, व्हीटग्रास का सेवन करने से शरीर से गंदगी और टॉक्सिन्स निकलने लगते हैं। जिस वजह से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं और उसपर शीशे-सी चमक आ जाती है। इसलिए अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो भी इस घास का उपयोग कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर
व्हीटग्रास का सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद क्लोरोफिल उच्च रक्तचाप को कम करता है। इसे ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका बताया गया है। व्हीटग्रास जूस को हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, सामान्य रक्तचाप वाले भी पी सकते हैं। दरअसल, इसे उच्च स्तर को कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है।
व्हीटग्रास जूस ((Wheatgrass Juice)) बनाने की विधि
- एक गिलास पानी
- दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर
- एक चम्मच नींबू का रस
जूस ((Wheatgrass Juice)) बनाने की विधि
- सबसे पहले तीनों सामग्री को एक मिक्सर में डाल लें।
- अब इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- इसके बाद थोड़ा सा और पानी डालें और थोड़ी देर मिक्स करें।
- फिर इसे एक गिलास में निकालकर छान लें।
- बस तैयार है व्हीटग्रास जूस
व्हीटग्रास जूस ((Wheatgrass Juice)) का सेवन करने के टिप्स
- गेहूं के जवारे का जूस हमेशा ताजा ही पीना चाहिए।
- शुरुआत में व्हीटग्रास जूस को कम मात्रा में लें। इसकी मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
- अगर इसके सेवन से किसी को एलर्जी होती है, तो इसका सेवन बंद कर दें।
एक ही बार में अधिक मात्रा में इसे पीने से बचें। हमेशा इसकी सीमित मात्रा का ही सेवन करना लाभकारी होता है।
- निरंतरता हर चीज में जरूरी है। ठीक ऐसा ही व्हीटग्रास जूस के साथ भी है, इसलिए फायदे पाने के लिए रोजाना एक निर्धारित समय तक इसका सेवन करें।
व्हीटग्रास मार्केट में आसानी से जूस (wheatgrass juice), पाउडर और सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, आप इसे घर पर ही उगाकर ताजा जूस भी निकाल सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
