24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षाबंधन पर मेहंदी का रंग होगा डार्क, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

मेहंदी (Mehndi) एक तरह जी कला है जो भारत में बहुत प्रचलित हैं। मेहंदी किसी भी महिला के हाथों की शोभा बढ़ाने में सहायक होती हैं। महिलाओं के श्रृंगार का यह महत्वपूर्ण हिस्स होती हैं। किसी भी त्योंहार और पर्व पर मेहंदी…

24GhanteOnline
August 8, 2026
2 min read
रक्षाबंधन पर मेहंदी का रंग होगा डार्क, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

मेहंदी (Mehndi)  एक तरह जी कला है जो भारत में बहुत प्रचलित हैं। मेहंदी किसी भी महिला के हाथों की शोभा बढ़ाने में सहायक होती हैं। महिलाओं के श्रृंगार का यह महत्वपूर्ण हिस्स होती हैं। किसी भी त्योंहार और पर्व पर मेहंदी लगाने की प्रथा हैं। मेहंदी का चढ़ा हुआ यह रंग महिला की ख़ूबसूरती को तो बढाता ही है और इसी के साथ यह मानना है कि उनके और उनके पार्टनर के बीच प्यार के रंग को भी दर्शाता हैं। इसलिए मेहंदी (Mehndi)  के रंग अच्छा चढ़ना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे मेहंदी का रंग हाथों पर अच्छा चढ़े। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* मेहंदी (Mehndi)  लगाने से पहले हाथों और पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें। जब सारे डस्ट के पार्ट और गंदगी हट जाती है तो मेहंदी अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाती है।

* मेहंदी (Mehndi)  को कुछ घंटों तक लगाए रखें। 10 से 12 घंटे तक लगाए रहने से इसका रंग डार्क हो जाता है। आप मेहंदी रात में लगाकर सो सकती हैं और इसे अगली सुबह छुड़ाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

* मेहंदी लग जाने के बाद इस पर चीनी, नींबू का घोल लगाएं। इसके लिए थोड़ा सा पानी उबालकर इसमें चीनी और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। लेकिन इसे ज्यादा न लगाएं वर्ना डिजाइन खराब होने का डर रहता है।

* एक पैन पर लौंग गर्म करके इसकी भाप भी ले सकती हैं इससे आपकी मेहंदी का रंग और डार्क होगा। आप नींबू वाला मिक्सचर लगाकर भी यह ट्रिक अपना सकती हैं।

* मेहंदी (Mehndi)  साबुन से न छुड़ाएं नहीं तो इसका रंग हल्का हो सकता है। बेहतर होगा इसे चम्मच या चाकू से छुटाएं। मेहंदी छुड़ाने के कुछ घंटे बाद तक हाथों पर पानी न डालें।

* मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए बाम का इस्तेमाल भी बहुत कॉमन है। मेहंदी हटाने के बाद आप बाम भी लगा सकती हैं।

* मेहंदी को नैचरल तरीके से सूखने दें। हीटर और ब्लो ड्रायर से मेहंदी न छुड़ाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…