24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में 40 लाख से ज्यादा लोगों ने पिया वॉटर एटीएम का शुद्ध जल

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आर.ओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर की शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नित नए प्रतिमान रच रही है। सीएम योगी के विजन को…

24GhanteOnline
February 2, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आर.ओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वॉटर की शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नित नए प्रतिमान रच रही है। सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सभी 25 सेक्टरों में कुल 233 वॉटर एटीएम (Water ATM) (नए व पुराने) इंस्टॉल किए हैं जिनके जरिए प्रतिदिन चौबीसों घंटे स्नानार्थियों को शुद्ध जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी बात यह है कि इस क्रम में जल निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 21 जनवरी 2025 से लेकर एक फरवरी 2025 तक कुल 40.85 लाख से अधिक लोगों ने वॉटर एटीएम का प्रयोग करते हुए शुद्ध जल पीने का लाभ उठाया है।

बटन दबाते ही मुफ्त में मिल रहा शुद्ध आर.ओ जल


पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम (Water ATM) के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपए का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था, मगर अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वॉटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं। वॉटर एटीएम में आने वाली किसी भी तकनीकी खामी का सेंसर के माध्यम से तुरंत निगरानी करके मौके पर तैनात जल निगम के टेक्निशियनों द्वारा तत्काल दूर कर दिया जाता है।

सिम कार्ड के जरिए रहता है नेटवर्क से कनेक्टेड


वॉटर एटीएम (Water ATM) से प्रतिदिन औसतन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। एटीएम में बाकायदा सिम लगा हुआ है जिसके जरिए यह जल निगम के नेटवर्क से कनेक्टेड रहता है। क्यूमिलेटिव यूसेज, वॉटर लेवल मैनेजमेंट, वॉटर क्वॉलिटी एनालिसिस, वॉटर डिस्पेंसिंग क्वॉन्टिटी समेत विभिन्न पैमानों की लगातार मॉनिटरिंग होती है।

इससे एक बार में एक लीटर पानी निकलता है और इस सुविधा को एक्सेस करने के लिए उपयोगकर्ता को अपनी बोतल को वॉटर एटीएम में लगी टोंटियों के नीचे रखना होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…