24 घण्टे ऑनलाइन

लेदर की जैकेट को घर में धोते समय तो इन बातों का रखें ध्यान

लेदर की जैकेट (Leather Jacket) थोड़ी महंगी होती हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता की भी गारंटी होती है। अन्य जैकेट की तुलना में लेदर जैकेट को अधिक देखरेख की आवश्यकता होती है। खासकर, इसे धोते समय खास सावधानी बरतें क्योंकि…

24GhanteOnline
October 14, 2025
3 min read

लेदर की जैकेट (Leather Jacket) थोड़ी महंगी होती हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता की भी गारंटी होती है। अन्य जैकेट की तुलना में लेदर जैकेट को अधिक देखरेख की आवश्यकता होती है। खासकर, इसे धोते समय खास सावधानी बरतें क्योंकि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपकी लेदर की जैकेट खराब हो सकती है।

अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी लेदर की जैकेट सालों-साल नई जैसी नजर आए तो इसे साफ करते समय इन बातों का हमेशा ध्यान रखें।

हल्‍के साबुन के घोल का करें इस्तेमाल


वैसे तो लेदर की जैकेट (Leather Jacket) को ड्राई क्लीन करवाना अच्छा है, लेकिन अगर आप इसे घर पर ही साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए हल्के साबुन या फिर डिटर्जेंट के साथ लेदर स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल करें।

दरअसल, हार्ड साबुन के घोल या डिटर्जेंट के इस्तेमाल से लेदर की जैकेट का डेलिकेट कपड़ा खराब हो सकता है। इसलिए अपनी लेदर की जैकेट को हमेशा हल्के साबुन के घोल और ठंडे पानी से ही साफ करें।

ब्रश से न करें साफ


लेदर की जैकेट (Leather Jacket)  को घर पर साफ करते समय ब्रश का इस्तेमाल भूल से भी न करें क्योंकि ब्रश से आपकी जैकेट खराब हो सकती है और यह फट सकती है। इसलिए जब भी आप अपनी लेदर की जैकेट को साफ करें तो ब्रश का इस्तेमाल न करें, बल्कि इसे हल्के हाथों से ही रगड़ें। ऐसा करने से आपकी लेदर की जैकेट साफ भी हो जाएगी और उसे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

इस तरह हटाएं दाग


कई लोग लेदर की जैकेट से दाग साफ करने के लिए पूरी जैकेट को हार्ड वॉशिंग पाउडर या प्रोटीन स्टेन रिमूवर के घोल में भिगोकर रख देते हैं। हो सकता है कि ऐसा करने से दाग साफ हो जाए, लेकिन जैकेट का रंग फीका और लेदर खराब होने लग जाती है, इसलिए आप ऐसी गलती न करें। बेहतर होगा कि आप लेदर स्टेन रिमूवर को सिर्फ जैकेट के दाग पर ही डालें और उससे जैकेट के दाग को साफ करें।

इन बातों का रखें खास ध्यान


अगर आपकी लेदर की जैकेट में बहुत ज्यादा सिलवटें आ जाएं तो इसे किसी पेशेवर लेदर क्लीनर से पॉलिश करवाएं। अगर किसी कारणवश लेदर की जैकेट पानी से भीग जाए तो उसे तुरंत एक हैंगर पर लटका दें और सूखने दें। ध्‍यान रखें कि जैकेट को धूप में कभी न रखें। इससे लेदर झुर्रीदार हो सकती है। सर्दियों के अलावा भी समय-समय पर जैकेट को अलमारी से बाहर निकालें और इसको हवा लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…