24 घण्टे ऑनलाइन

वाइट ड्रेस में दिखाएं अपना चार्म, अपनाये ये स्टाइलिंग टिप्स

अगर व्हाइट आउटफिट (White Outfit) की बात करें तो सिर्फ नॉर्मल कपड़े पहन लेने से वो ग्रेसफुल लुक नहीं आता जो चाहिए होता है। इसके लिए तो हमें कुछ स्टाइलिंग टिप्स भी देखनी होती हैं। अगर आपको भी व्हाइट आउटफिट पसंद है और…

24GhanteOnline
July 4, 2026
3 min read

अगर व्हाइट आउटफिट (White Outfit) की बात करें तो सिर्फ नॉर्मल कपड़े पहन लेने से वो ग्रेसफुल लुक नहीं आता जो चाहिए होता है। इसके लिए तो हमें कुछ स्टाइलिंग टिप्स भी देखनी होती हैं।  अगर आपको भी व्हाइट आउटफिट पसंद है और चाहती हैं कि भारतीय से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक हर किसी में आप स्मार्ट दिखें तो कुछ खास व्हाइट आउटफिट (White Outfit) स्टाइलिंग टिप्स आपकी मदद करेंगी।

चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये टिप्स


व्हाइट लहंगा-

शादियों का सीजन आने वाला है और अगर आप चाहती हैं कि बेहतरीन लहंगा पहना जाए तो आप व्हाइट एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहनें। अगर प्लेन व्हाइट है तो कोशिश करें कि आपके लहंगे में कोई न कोई रंग हो जैसे अगर व्हाइट चोली है तो थोड़ी कलरफुल स्कर्ट हो या इसका उल्टा। एकदम व्हाइट लहंगा थोड़ा फीका लगेगा। इसी के साथ आप हेवी नेकपीस पहन सकती हैं। इसमें मोतियों की माला के साथ-साथ जंक ज्वेलरी और एम्ब्रॉइडरी से मैचिंग नेकपीस और हेवी इयररिंग्स वाला लुक ले सकती हैं। इसके साथ अंगूठियां भी पहन सकती हैं। चाहें तो न्यूड मेकअप करें या फिर मौके के हिसाब से पिंक या रेड बेस मेकअप करें।

व्हाइट टॉप और बॉटम-

व्हाइट टॉप काफी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके नीचे आप वाइड लेग वाला पलाजो, स्कर्ट और व्हाइट जीन्स ही पहन सकती हैं। अगर स्कर्ट और जीन्स पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि उसके साथ बेल्ट जरूरी हो। ब्राउन, गोल्डन, ब्लैक बेल्ट इस कॉम्बिनेशन के साथ ज्यादा अच्छी लगेगी। अगर पलाज़ो पहन रही हैं तो उसके साथ क्रॉप टॉप काफी अच्छा लग सकता है।

व्हाइट जीन्स और टॉप-

यहां टॉप को इन करके पहनना बहुत जरूरी है और साथ ही साथ आपके पास कोई अच्छी बेल्ट होनी चाहिए। ये स्टाइलिंग टिप्स काफी अच्छी हो सकती हैं। फुल व्हाइट कपड़ों पर बेल्ट का ध्यान देना भी जरूरी है। अगर कमर पर ज्यादा फैट है तो इसे न ट्राई करें।

व्हाइट ड्रेस- 

अब ये अपने आप में स्टाइल है और इसे अलग से स्टाइल करने की जरूरत ही नहीं है। व्हाइट ड्रेस के साथ आप कोई भी एक्सेसरी ट्राई करें ये परफेक्ट लुक देगी।

व्हाइट फ्रॉक और फुटवियर- 

व्हाइट फ्रॉक अपने आप में सबसे ज्यादा स्टाइलिश होती है और उसे किसी अन्य एक्सेसरी की जरूरत नहीं होती, लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा अगर कर रही हैं तो उसके साथ फ्लैट्स पहनें। हील्स कई बार इसके साथ अच्छी नहीं लगेंगी। फ्लैट जूतियों के साथ खुले हुए बाल, न्यूड मेकअप और चाहें तो बेहतरीन जंक ज्वेलरी नेकपीस भी आप ले सकती हैं।

पैंट सूट के साथ व्हाइट शर्ट- 

अगर आप ऑफिस जाती हैं और आपको फॉर्मल लुक चाहिए तो पैंट सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहन सकती हैं। धीरे-धीरे पैंट सूट का फैशन भारत में आ रहा है। अगर पूरा फॉर्मल लुक नहीं चाहिए तो आप व्हाइट पलाजो, श्रग और कॉलर वाली शर्ट भी पहन सकती हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप लुक काफी अच्छा लगेगा।

व्हाइट कुर्ता पैजामा- 

ये लुक हील्स, नॉर्मल फुटवियर आदि सभी के साथ चल सकता है। अगर इस लुक को त्योहारों के समय पहन रही हैं तो फिर एम्ब्रॉइडरी वाला कुर्ता पहन लें। अगर हील्स पहन रही हैं तो क्रॉप लेगिंग्स पहनें और फ्लैट पहन रही हैं तो स्ट्रेट पैंट या फुल लेगिंग्स पहन सकती हैं। इस लुक के साथ भी न्यूड मेकअप काफी अच्छा लगेगा। सॉफ्ट टोन लिपस्टिक और काजल से भी लुक को कम्प्लीट किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…