24 घण्टे ऑनलाइन

ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

शादियों का दौर जारी हैं जहां कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं और अपने रिश्ते में नजदीकियां लाने के लिए वे हनीमून ट्रिप (Honeymoon Trip) की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए वे ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो बेहद रोमांटिक हो…

24GhanteOnline
September 17, 2025
3 min read
ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

शादियों का दौर जारी हैं जहां कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं और अपने रिश्ते में नजदीकियां लाने के लिए वे हनीमून ट्रिप (Honeymoon Trip) की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए वे ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो बेहद रोमांटिक हो और अपने बजट में भी हो। शादी के खर्च के बाद हनीमून (Honeymoon) ट्रिप पर ज्यादा खर्च कर पाना थोडा मुश्किल होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 20 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

नालदेहरा

नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। यहां आप पार्टनर के साथ हॉर्स राइड का आनंद ले सकते हैं। जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं। यहां रहने के लिए आपको सस्ते में कॉटेज या होटेल रूम भी मिल जाएगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

जयपुर

अगर आप हनीमून (Honeymoon) पर बजट में एक लग्जरी फीलिंग लेना चाहते हैं तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है। गुलाबी शहर की रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा। यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को यादगार बना देगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

रानीखेत

खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और शांत माहौल रानीखेत को एक खूबसूत हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destination) बनाते हैं। पक्षियों की चहचहाहट और हिमालय की चोटियों का आकर्षक नजारा रोमांस में मिठास घोलने का काम करते हैं। यहां जंगल से सटी सड़कों पर छोट स्टॉल्स पर आप हल्के स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। ट्रेकिंग पर जाने के लिए आपको यहां बहुत सुंदर-सुंदर जगहें मिल जाएंगी।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

तीर्थन घाटी

प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थन घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है। तीर्थन घाटी में आप बड़े आराम से करीब 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट करके आ सकते हैं।

मनाली

लोग कहते हैं कि मनाली की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली है। चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून को ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। मौमस के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

मैकलॉडगंज

अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं। मैकलॉडगंज में आपका हनीमून 20 हजार रुपये में आराम से पूरा हो जाएगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

बीर बिलिंग

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग बीर बिलिंग में भी हनीमून प्लान कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित ये खूबसूरत जगह स्पोर्ट्स एडवेंचरस जैसे कि पैराग्लाइडिंग, ट्रेक या मेडिटेशन के लिए काफी फेमस है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। आप बड़े आराम से 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…