अपनी पतली आइब्रोज को ऐसे बनाएं घनी
हर महिला सुंदर (beautiful) दिखना चाहती है, ऐसे में वह सुंदर दिखने के लिए कई तरीकों को भी अपनाती हैं। घनी आइब्रोज (eyebrows) इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते है लेकिन कुछ लड़कियों की आइब्रोज पतली होती है। जब बात चेहरे की…
हर महिला सुंदर (beautiful) दिखना चाहती है, ऐसे में वह सुंदर दिखने के लिए कई तरीकों को भी अपनाती हैं। घनी आइब्रोज (eyebrows) इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते है लेकिन कुछ लड़कियों की आइब्रोज पतली होती है। जब बात चेहरे की खूबसूरती की आती है, तो नाक, आंख व सुंदर होंठो के साथ अच्छी आइब्रोज का होना भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में हम आपको कुछ सस्ते और आसान उपाय बताएंगे, जिनसे आपकी आइब्रोज न केवल घनी और अच्छे शेप में दिखेंगी। आइए जानते हैं-
1-अगर आप काली घनी आइब्रोज चाहते हैं, तो आप इस उपाय को अपना सकते हैं। यह बेहद सस्ता और आसान उपाय है। घर में रखे जैतून या फिर अरंडी के तेल से आप रात को हल्के हाथों से लगभग 2-3 मिनट अपनी आइब्रोज की मसाज करें। सुबह उठकर आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको फायदा मिलेगा।
2- एलोवेरा शरीर के लिए कई रूप से फायदेमंद होता है। आप घनी आइब्रो के लिए एलोवेरा जैल या घर पर उगाए एलोवेरा ताजी पत्तियों से जैल निकाल कर इस्तेमाल में ला सकते हैं। एलोवेरा को आप अपनी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एलोवेरा जेल से रोजाना अपनी आइब्रोज की मसाज करें, आपको फायदा मिलेगा।
3-नींबू औरा नारियल तेल की मदद से घनी व खूबसूरत आइब्रोज पा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप नारियल के तेल में 2 चम्मच नींबू के छिल्के का पाउडर डालकर पेस्ट बना लें। आप इस पेस्ट को हर रोज रात को सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगा लें और सुबह उठकर साफ पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
