हनीमून पर दिखना चाहती हैं आकर्षक, करें इन ट्रेंडी ड्रेस का चुनाव
होने वाले दूल्हा व दुल्हन शादी से पहले बाकी तैयारियों के साथ अपने हनीमून (Honeymoon) की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। सभी को अपनी ज़िंदगी के इस नए पड़ाव का बेहद इंतज़ार होता है। शादी-ब्याह की थकान मिटाने और अपने हमसफर…

होने वाले दूल्हा व दुल्हन शादी से पहले बाकी तैयारियों के साथ अपने हनीमून (Honeymoon) की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। सभी को अपनी ज़िंदगी के इस नए पड़ाव का बेहद इंतज़ार होता है। शादी-ब्याह की थकान मिटाने और अपने हमसफर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने न्यूली मैरेड कपल हनीमून (Honeymoon) पर जाता है। यह वक्त घर-बार से दूर, किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर रोमांटिक पलों का लुत्फ उठाने और रिलैक्स करने का होता है। जाहिर है इस दौरान आप बिलकुल भी हेवी वर्क वाले चमकीले और भारी भरकम कपड़े नहीं पहनना चाहेंगी।इस दौरान हर लड़की कुछ ऐसा पहनना चाहती है जिसमें वह आकर्षक और ट्रेंडी दिखे।
कुर्ता जूती (एथनिक लुक)
अगर आप हनीमून (Honeymoon)पर एथनिक लुक चाहती हैं, तो करीना की तरह ऐसे कट वाले कुर्ते के साथ पैंट पहन सकती हैं। पंजाबी जूती (मोजरी) के साथ इसे टीम अप करें। यात्रा के दौरान इस ड्रेस में आपको एथनिक लुक के साथ साथ कंफर्ट भी मिलेगा।
जैसा देश, वैसा भेष
हनीमून पर कहां जाना है, इसका निर्णय पति और पत्नी, दोनों को मिलकर करना चाहिए। अपने बजट, मौसम और पसंद के आधार पर ही हनीमून लोकेशन का चयन करें। जगह डिसाइड करने के बाद ही हनीमून ड्रेसेज़ की शॉपिंग करें, जिससे कि वहां पहुंचने के बाद आपको कोई दिक्कत महसूस न हो।
कपल्स ड्रेस मैचिंग
अगर आप हनीमून पर क्यूट कपल्स की तरह दिखना चाहते हैं तो ड्रेस मैचिंग और कॉम्बिनेशन सीखना होगा। इससे आप दोनों दिखने में और भी सुंदर लगेंगे।
ट्रेंड के साथ रहें
आप हनीमून पर जा रहे हैं तो लेटेस्ट स्टाइल की ड्रेस ही पहनें। अपनी ड्रेसिंग से आप पत्नी को भी इंप्रेस कर सकते हैं। इसके लिए आप फैशन-लाइफस्टाइल वेबसाइट, मैगजीन, फैशन शो, बॉलीवुड कपल्स और फैशन इंफ्लुएंसर की मदद ले सकते हैं।
फ्लोरल टॉप और डेनिम शॉर्ट्स
फ्लोरल प्रिंट हर मौसम में हिट होता है। बीच हो या हिल टॉप, ढीले ढाले फ्लोरल प्रिंट टॉप्स और डेनिम शॉर्ट्स किसी भी हनीमून डेस्टिनेशन के लिए फिट हैं। साथ में आप रंगबिरंगे फ्लिप फ्लॉप्स या कैनवस शूज़ पहन सकती हैं। इससे आपको 'उनके' साथ लॉन्ग वॉक पर जाने में भी तकलीफ नहीं होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
