24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ाना चाहते है हीमोग्लोबिन, तो इस का करें सेवन

सर्दी का मौसम आ चुका है। शुरुआत में मौसम के साथ एडजस्ट करने में हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश लोगों को थकान महसूस होती है और शरीर में फुर्ती की कमी हो जाती है। अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों का सामना…

24GhanteOnline
February 18, 2025
3 min read

सर्दी का मौसम आ चुका है। शुरुआत में मौसम के साथ एडजस्ट करने में हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश लोगों को थकान महसूस होती है और शरीर में फुर्ती की कमी हो जाती है।

अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो गुड़ का सेवन करें। मैक्स हेल्थकेयर साकेत में क्लिनिकल न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट की डिप्टी हेड डॉ रसिका माथुर बताती हैं कि सर्दी में कई वजहों से गुड़ का सेवन हमें करना चाहिए।

डॉ रसिका ने बताया कि यदि आपको सीधा गुड़ खाने में दिक्कत हो रही है, तो चाय के साथ इसका प्रयोग करें या गर्म पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ को चना या अन्य तरह के सीड्स में मिलाकर खाया जा सकता हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

उत्तर भारत में गुड़ बहुत ही आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। सर्दी के मौसम में यह कहीं भी मिल जाएगा। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। यह एनर्जी बूस्टर भी माना जाता है। पुराने लोग सर्दियों में गुड़ का इस्तेमाल करते थे। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी 6, सी, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसी कई चीजें पाई जाती है। गुड़ में जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है।

ठंड के मौसम में सुबह उठते ही गुड़ की चाय पीने से पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। गुड़ का पानी खांसी-जुकाम से भी बचाव करता है और इसका नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। गुड़ स्किन को निखारने का भी काम करता है। आइए जानते हैं गुड़ के और क्या-क्या फायदे हैं।

गुड़ के फायदें


हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का बढ़ाने में है मददगार


डॉ रसिका माथुर कहती हैं, वैसे तो गुड़ से ओवरऑल बहुत से फायदे हैं लेकिन गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है। जिन्हें खून में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, उन्हें हम गुड़ खाने की सलाह देते हैं। नियमित रूप से गुड़ की चाय का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और खून की कमी भी पूरी होगी।

हड्डियों को मजबूत करता है गुड़


गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। डॉ रसिका कहती हैं, कि गुड़ के साथ चिया सीड्स या तिल आदि मिला देने से इसकी शक्ति और बढ़ जाती है। जो आपके शरीर की हड्डियों मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। नियमित रूप से चना-गुड़ या सीड्स के साथ गुड़ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। आयुर्वेद में तो यह भी कहा जाता है कि गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। हड्डियों में हर तरह की परेशानियों को दूर करता है। गुड़ का पानी शरीर को रिलेक्स भी फील कराता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…