24 घण्टे ऑनलाइन

जुओं से पाना चाहते हैं छुटकारा, आजमाए ये उपाय

लम्बे बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि मौसम में बदलाव से बालों में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जुओं (Lice) की जो चिंता का विषय भी बन जाता हैं। जूं ए(Lice) क परजीवी…

24GhanteOnline
November 13, 2025
3 min read

लम्बे बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि मौसम में बदलाव से बालों में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जुओं (Lice) की जो चिंता का विषय भी बन जाता हैं। जूं ए(Lice) क परजीवी हैं जो सर के बालों में पनपती हैं। मनुष्य के सिर से खून चूसने वाला ये कीट किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। ये एक इंसान से दूसरे इंसान के सिर में बड़ी तेजी से चले जाते हैं। इसकी वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर की जुओं (Lice)से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे।

प्याज का रस


प्याज का रस जुएं (Lice)कि समस्या को खत्म करने में कारगर साबित हो सकता है। सबसे पहले आप जरूरत के अनुसार प्याज के रस को लें उसके बाद इसे बालों में अच्छे से जड़ से लगाएं पर लगभग तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद धीरे-धीरे कंघी कर जुवें को निकाल लें। और बालों को किसी भी माइल्ड शैम्पू से अच्छे से साफ़ करें। आप हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं।

नीम


जब सिर में ढेर सारी जुंए पड़ जाएं, तो एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक नीम की शक्ति पर भरोसा करें। एक कप नीम की पत्तियों को उबालें और पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। नीम में एक प्रकार का कीटनाशक पाया जाता है, जो जूं को नष्ट करता है।

लहसुन


जुएं कि समस्या को खत्म करने के लिए लहसुन काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप लहसुन कि लगभग पांच से सात कलियाँ लें, फिर इसे अच्छे से पीस लें। पीसने के बाद इनमें नींबू के रस को भी मिलाएं। उसके बाद बालों पर इसी पेस्ट को लगा लें। कम से कम 25 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें। फिर किसी भी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। इसके बाद आप बालों में कोई भी बेबी ऑइल को भी यूज़ कर सकते हैं। ये बालों में जुएं कि समस्या को कम करने में कारगर साबित होगा।

तुलसी


तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाएँ और इसे सिर में लगा कर 20 मिनट तक सूखने दें। सूख जाने पर सिर को धो लें तथा सोने से पहले भी कुछ पत्तियों को तकिए के नीचे रखें। जूं की दवा के लिए तुलसी औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…