काले अंडरआर्म्स से पाना चाहती हैं छुटकारा
अक्सर मॉइस्चराइज़ेशन की कमी, बाल निकालने के अलग-अलग तरीक़ों, हार्मोनल डिस्ऑर्ड्स या जीन्स जैसी कई वजहों से आपके अंडरआर्म्स (dark underarms) भद्दे नज़र आते हैं। जिस वजह से आप स्लीवलेस ब्लाउज़, सिंगल स्ट्रैप ड्रेसेस पहनने…
अक्सर मॉइस्चराइज़ेशन की कमी, बाल निकालने के अलग-अलग तरीक़ों, हार्मोनल डिस्ऑर्ड्स या जीन्स जैसी कई वजहों से आपके अंडरआर्म्स (dark underarms) भद्दे नज़र आते हैं। जिस वजह से आप स्लीवलेस ब्लाउज़, सिंगल स्ट्रैप ड्रेसेस पहनने से कतराने लगती हैं। लेकिन यह केवल बदसूरत ही नहीं लगते, बल्कि आपकी बिगड़ती सेहत की ओर भी इशारा करते हैं।
पसीने इत्यादि की वजह से यदि आपके अंडरआर्म्स काले (dark underarms) पड़ गए हों, तो आप कुछ घरेलू नुस्ख़ों को आज़माकर इनसे छुटकारा पा सकती हैं।
हम यहां आपको एक ऐसा होममेड पैक बता रहे हैं, जिसे आज़माकर आप अपने अंडरआर्म्स की ख़ूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस पैक के हर इस्तेमाल के बाद अंडरआर्म्स के कालेपन में आपको अंतर महसूस होने लगेगा।
सामग्री
3 टेबलस्पून रॉक सॉल्ट
3 टेबलस्पून बेकिंग सोडा
3 टेबलस्पून वाइट विनेगर
6 टेबलस्पून गर्म पानी
इस्तेमाल का तरीक़ा
सभी इन्ग्रीडिएंट्स को एक मिक्सिंग बाउल में मिला लें। अब तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने छोड़ दें। एक साफ़ कपड़े को कुनकुने पानी में भिगोकर उससे पैक को साफ़ करें. आपको अंतर साफ़ नज़र आएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
