ग्रामीण विकास मंत्री पर जानलेवा, पैदल भागकर बचाई अपनी जान
हिलसा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जबकि मंत्री को पैदल भागकर…
हिलसा: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ़ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जबकि मंत्री को पैदल भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, हालांकि वे किसी तरह सुरक्षित निकलने में सफल हो गए।
घटना मलावां गांव की है, जहां मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। हाल ही में पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी, जिनमें इस गांव के लोग भी शामिल थे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान ग्रामीण गुस्से में आ गए और हमला बोल दिया।
हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और समर्थक भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घायल सिपाही का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होते ही जैसे ही मंत्री (Shravan Kumar) बाहर आए, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह मंत्री को बचाकर बाहर निकाला, लेकिन खुद घायल हो गए। हालात ऐसे बने कि मंत्री को लगभग एक किलोमीटर तक पैदल भागना पड़ा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
