24 घण्टे ऑनलाइन

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी

महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 16 जनवरी से 'संस्कृति का महाकुम्भ' (Sanskriti ka Maha Kumbh) प्रारंभ हो चुका है। इसके 11वें दिन गणतंत्र दिवस पर अध्यात्म व भारतीय संस्कृति के साथ…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 16 जनवरी से 'संस्कृति का महाकुम्भ' (Sanskriti ka Maha Kumbh) प्रारंभ हो चुका है। इसके 11वें दिन गणतंत्र दिवस पर अध्यात्म व भारतीय संस्कृति के साथ देशभक्ति की त्रिवेणी में भी श्रोता डुबकी लगाएंगे। संस्कृति विभाग की तरफ से 26 जनवरी को भी चारों पंडाल (गंगा, यमुना, सरस्वती व त्रिवेणी) में प्रस्तुतियां होंगी। गंगा पंडाल पर मुख्य कार्यक्रम बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम का होगा, जिनके गीतों का आनंद दर्शक उठाएंगे।

गणतंत्र दिवस पर होंगे विविध आयोजन


26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देशभक्ति से जुड़े भी विविध आयोजन होंगे। एक तरफ जहां फरुआही, बिरहा, आल्हा के जरिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति से देश-विदेश के श्रद्धालु परिचित होंगे तो वहीं कुचुपुड़ी, वायलिन, शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य की आनंद गंगा में भी गोते लगाएंगे। गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी संस्कृति विभाग ने कर ली है।

गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य आयोजन


गंगा पंडाल

साधना सरगम- बॉलीवुड सिंगर
दीपिका रेड्डी (हैदराबाद)- कुचुपुड़ी
श्री कला रामनाथ (महाराष्ट्र)- वायलिन- संगीत अकादमी अवार्डी

त्रिवेणी पंडाल

स्नेहलता मिश्रा (दिल्ली)- शास्त्रीय/उपशास्त्रीय गायन
रविशंकर उपाध्याय (दिल्ली) - शास्त्रीय/उपशास्त्रीय वादन (पखावज वाद्यवृंद)
कांतिका मिश्रा (लखनऊ) शास्त्रीय/उपशास्त्रीय नृत्य (कथक)
आशुतोष पांडेय (कानपुर)- भजन

यमुना पंडाल

आभा-विभा चौरसिया (मध्य प्रदेश)- हिंदुस्तानी वोकल
सुश्री प्रिय वेंकटरामन (दिल्ली)-भरतनाट्यम
संदीप मलिक-कथक
राजन तिवारी (बनारस)- भजन
ओमकार नाथ अवस्थी (उन्नाव)- आल्हा
सुदर्शन यादव (चंदौली)- बिरहा
प्रतिमा यादव (अंबेडकरनगर)- अवधी गायन
रामहित (गोरखपुर)- फरुवाही
रजनीश (पीलीभीत)- थारू जनजाति

सरस्वती पंडाल

अशोक भांतिया (मुंबई)- माधव नाटक का मंच
मनोज यादव (लखनऊ)- भजन
अखिलेश मिश्र (लखनऊ)- भजन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…