Valentine Day: इन तरीको से करें अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, ना कर पाएगी इनकार
Valentine Day पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का विचार बना रहे हैं तो आपको उनके मन की बात जाननी जरूरी हैं कि वे क्या चाहती हैं और कैसे उन्हें इम्प्रेस किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा…
Valentine Day पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का विचार बना रहे हैं तो आपको उनके मन की बात जाननी जरूरी हैं कि वे क्या चाहती हैं और कैसे उन्हें इम्प्रेस किया जाए।
आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको लेकर लड़कियों के मन में चाहत होती हैं कि उन्हें प्रपोज किया जाए। तो आइये जानते हैं गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के उन तरीकों के बारे में जिनसे वो इनकार नहीं कर पाएगी...
डेस्टिनेशन प्रपोज
आज के समय में अक्सर सभी कोविड के कारण बाहर निकलने से डर रहे हैं, इसके लिए वे मिलने की अपेक्षा कॉल पर ही प्रपोज करने का प्लान बना रहे होंगे। लेकिन हम यही कहेंगे कि कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए लड़की को सामने जाकर प्रपोज करना अधिक अच्छा रहेगा। इसके लिए लड़की को उसकी पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं और फिर उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं।
लव-लेटर लिखें
हालांकि यह तरीका कुछ लोगों को काफी पुराना लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए यह काफी रोमांटिक तरीका हो सकता है। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो अपनी सारी फीलिंग्स को एक खत में लिखें और अपने हाथ से लड़की को दें। अब चाहें तो लड़की आपके सामने उसे पढ़ सकती है या फिर बाद में पढ़कर सकती है। अगर आप अपनी फीलिंग्स को अच्छी तरह से सामझाने में सफल हो गए, तो समझिए आपकी बात बन चुकी है।
यादों का लें सहारा
यदि आप कुछ अलग हटकर प्रपोज करते हैं, तो रिजक्ट होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़की के साथ आपकी जो भी यादें रही हैं, उन्हें एक जगह इकट्ठा करें, फोटोज और कुछ फनी चैट्स के प्रिंट-आउट निकलवाएं और उन्हें किसी अच्छे से बॉक्स में जमाएं। बॉक्स में उन यादों के साथ एक लेटर भी लिखें, जिसमें आपने अपने दिल की बातें लिखी हों। इसके बाद उस बॉक्स को लड़की को खुद जाकर दें। यकीन मानिए यह आइडिया काफी अच्छी तरह से काम करेगा और आपका प्रपोजल रिजेक्ट भी नहीं होगा।
डिनर पर लेकर जाएं
लड़की को उसकी पसंदीदा जगह पर लंच या डिनर पर लेकर जाएं। वहां जाकर उसकी पसंदीदा डिश को ऑर्डर करें, जिससे उसे लगेगा कि आपको उसकी पसंद-नापसंद की अच्छी जानकारी है। इसके बाद उसके साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए और खाने के बाद अपने दिल की बातें कहें।
रोमांटिक प्रपोज
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर रोमांटिक तरीके से उसे प्रपोज करे। उनके मन में भी सामने वाले के लिए फीलिंग है और अगर सामने वाला मुझे रोमांटिक तरीके से प्रपोज करता है, तो मैं उसे रिजेस्ट नहीं करूंगी, बल्कि उसके बारे में सोचूंगी। अगर आप भी किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो तरीका थोड़ा रोमांटिक होना चाहिए। इसके लिए आप लाल गुलाब का बुके साथ में ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं। सिर्फ I Love You कहने की जगह कुछ रोमांटिक शायरी या कविता का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा किसी कैफे या रोस्टोरेंट में जाकर रोमांटिक माहौल में उसे प्रपोज कर सकते हैं।
ऑनलाइन प्रपोज
कोविड के कारण अगर आप घर से नहीं निकल पा रहे हैं, या फिर उससे मिलना नहीं हो पा रहा है, तो आज के समय में ऑनलाइन प्रपोज करने के भी काफी सारे तरीके हैं। ऑनलाइन प्रपोज करने के लिए आप उसके लिए ऑनलाइन ग्रीटिंग तैयार कर सकते हैं। या फिर कोई वीडियो तैयार कर सकते हैं, जिसमें ऑडियो के रूप में आप अपनी आवाज डाल सकते हैं। इसके अलावा क्लाउड पर स्पेस लेकर ऑनलाइन वेबसाइट तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपने उसके साथ बिताई हुई हर मेमोरी को संजोया हो।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
