एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority India) ने कंसल्टेंट के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स…
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority India) ने कंसल्टेंट के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपियों के साथ ईमेल आईडी: [email protected] पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले भेजकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हुई है और आवेदन की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे।
नोट करें ये डेट्स
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 19 मार्च 2025
आवेदन जमा करने की आखिरी डेट: 2 अप्रैल 2025
इंटरव्यू की तारीख: बाद में एएआई वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
उम्र सीमा क्या है?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 2 अप्रैल 2025 (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि) तक 65 साल होनी चाहिए।
पात्रता मानदंड क्या है?
रिटायर्ड पीएसयू/केंद्र/राज्य सरकार/रक्षा कर्मचारी, जिनके पास एयरपोर्ट/फील्ड स्टेशन संचालन, रखरखाव और कम्यूनिकेशन सिस्टम में 10 से अधिक साल का अनुभव हो।
रिटायरमेंट के बाद एक महीने की कूलिंग अवधि की जरूरत होती है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 5 साल से अधिक कान्ट्रैक्ट अनुभव वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया क्या है?
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया सभी आवेदनों की प्रारंभिक जांच से शुरू होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को ही आगे के मूल्यांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनके द्वारा भेजे गए डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।
Tata भी नहीं बदल सकी Air India के हालात, शिवराज चौहान के बाद अब इस क्रिकेटर का फूटा गुस्सा
आवेदन वैरिफाई के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर उम्मीदवारों को उनके इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर रैंक किया जाएगा और हाी मेरिट रैंकिंग वाले उम्मीदवार को पद के लिए चुना जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority India) में कंसल्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 75 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
