AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के तहत कुल 93 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
एम्स के अनुसार, 93 सीटों में से 54 ओपन कैटेगरी और 39 स्पॉन्सर्ड कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं। इस फेलोशिप के जरिए चयनित डॉक्टरों को संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में एडवांस ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। प्रवेश के लिए परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।MD-MS से लेकर DM-MCh डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन
इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता विशेषज्ञता के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। कई विषयों में MD, MS या NMC से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री जरूरी है। इसके अलावा कुछ विशेषज्ञताओं में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद तीन साल का सीनियर रेजिडेंट या समकक्ष पद का अनुभव मांगा गया है।कुछ विषयों में DM या MCh जैसी सुपर स्पेशियलिटी डिग्री भी अनिवार्य हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में अपनी चुनी हुई विशेषज्ञता की पात्रता ध्यान से पढ़नी चाहिए।
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
2. जनवरी 2027 फेलोशिप प्रोग्राम का प्रॉस्पेक्टस खोलें.
3. अपनी योग्यता के अनुसार विशेषज्ञता और कैटेगरी चुनें.
4. रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
5. जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें.
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
7. आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.
ध्यान रखें: आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है, जबकि प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर 2026 को होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि…
