उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (Police SI), गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड अधिकारी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (Police SI), गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड अधिकारी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। पीईटी और पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 12 जनवरी 2025 को किया गया था।
भर्ती के लिए डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 14 मई 2025 को किया गया था। फाइनल रिजल्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम है। वह अब आगे की चयन प्रक्रिया मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एसआई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ के रुप में स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 222 पद भरे जाने हैं, जिसमें सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना) के 108 पद, गुल्मनायक (पुरुष पीएसी/आईआरबी) के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला) के 25 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में भौतिक माप परीक्षण भौतिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
