24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा – यह आस्था का महासंगम

महाकुम्भ नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ को आस्था का महासंगम करार दिया और कहा कि हम सौभाग्यशाली…

24GhanteOnline
February 9, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ को आस्था का महासंगम करार दिया और कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुम्भ हमारे युग में आया है। उन्होंने महाकुम्भ के भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड मंडपम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, वह सेक्टर 8 में आयोजित ज्ञान महाकुंभ’ में भी हिस्सा लेने पहुंचे।

त्रिवेणी से समृद्ध भारत के लिए करेंगे कामना


प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा, "यह आस्था का महासंगम है। हमारे देश के करोड़ों लोग यहां पवित्र स्नान कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुम्भ हमारे युग में आया है।" उन्होंने आगे कहा, "हम मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।" उन्होंने सीएम योगी को भी भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद कहा।

उत्तराखंड मंडपम में आए श्रद्धालुओं से की मुलाकात


यहां से सीएम धामी (CM Dhami) ने महाकुम्भ 2025 में स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड मंडपम में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी सुविधा को लेकर संतोष जताया। यह मंडपम उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सहजता से पूरा कर सकें। महाकुम्भ 2025 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड मंडपम जैसे केंद्र उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा और अधिक स्मरणीय बन सके।

‘ज्ञान महाकुंभ’ में भी लिया हिस्सा


पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग में आयोजित ‘ज्ञान महाकुंभ’ में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने धार्मिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विमर्शों पर अपने विचार साझा किए और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा, "शिक्षा के प्रचार–प्रसार के लिए इस ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से यह ज्ञान महाकुंभ हमारी आने वाली नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा।"

उन्होंने कहा कि प्रयागराज की पवित्र धरा पर हो रहे 'ज्ञान महाकुंभ' में शैक्षिक प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, छात्र, महिला और आचार्य सम्मेलन जैसे विभिन्न आयोजनों के माध्यम से युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा की चेतना को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुम्भ के लिए सभी को आमंत्रित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…