24 घण्टे ऑनलाइन

ब्लैकहेड्स को दूर कर देगा इस फल का छिलका

ये बात तो सभी जानते है की अनार (pomegranet) का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहता है, लेकिन यह सिर्फ सेहत के लिए नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। खास बात यह है की इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है जिसकी…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

ये बात तो सभी जानते है की अनार (pomegranet) का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहता है, लेकिन यह सिर्फ सेहत के लिए नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। खास बात यह है की इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है जिसकी वजह से बच्चे इसे आराम से खा लेते है।

ये फाइबर, विटामिन C और विटामिन K का एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं। एक ओर जहां इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं वहीं खूबसूरती निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अनार (pomegranet) में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है।

हर रोज अनार (pomegranet) का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है। तो आइये जानते है इसके इन्ही फायदों के बारे में......

# एंटी-एजिंग गुण

अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है।

# मॉइश्चर करने के लिए

अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है।

# कील-मुंहासों की समस्या में

अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है। अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है।

# नई कोशिकाओं के निर्माण में

अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुर‍क्षित करने का काम करता है। साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है।

# सूरज की तेज रोशनी से बचाव

अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है। अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है।

# क्लीनर के तौर पर

अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है। इसमें आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…