24 घण्टे ऑनलाइन

रूखे बालों पर इन चीजों का करें इस्तेमाल

बालों (Hair) का हमारी सुंदरता को बढ़ाने में बहुत योगदान होता हैं। लेकिन इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इनका अच्छे से ख्याल रखा जाए। देखा जाता हैं कि धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत पर बहुत ही…

24GhanteOnline
February 10, 2026
4 min read

बालों (Hair) का हमारी सुंदरता को बढ़ाने में बहुत योगदान होता हैं। लेकिन इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इनका अच्छे से ख्याल रखा जाए। देखा जाता हैं कि धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है और इनकी सफाई के लिए शैंपू इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन शैंपू के इस्तेमाल के बाद कई बार बालों (Hair) के रूखेपन की समस्या सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल चीजों की मदद से हेयर केयर करें तो बालों की कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल शैंपू से पहले या बाद में किया जाए तो इनका रूखापन दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...


ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल बालों को मॉइश्चराइज़ करता है और स्कैल्प की जलन को कम करता है, जो आगे चलकर डैंड्रफ को कम करता है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है। ऐसे में शैंपू करने के 1 घंटा पहले इससे मालिश करें। बाद में बालों को शैंपू और हल्के गुनगुने पानी से धोएं। विटामिन्स से भरा यह तेल बालों को जड़ों से मजबूती दिलाता है। साथ ही बाल सुंदर, घने, शाइनी, काले, सिल्की व सॉफ्ट होते हैं।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी होता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को सभी तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। फिर हफ्ते में कम से कम एक बार एलोवेरा जेल रिंस से अपने बालों जरुर धोएं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होते हैं, जो स्कैल्प इन्फेक्शन, ड्राईनेस, खुजली और डैंड्रफ का मुक़ाबला करने में मदद करते हैं। सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं, जो स्कैल्प और बालों के पीएच स्तर को बैलेंस्ड करते हैं। इसका पैक बनाकर बालों पर लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1 टीस्पून सेब का सिरका, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और 2 अंडे मिक्स करें। तैयार पैक को बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद इसे 2 घंटों तक लगा रहने दें। तय समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

नींबू

नींबू विटामिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए अच्छे होते है। ये बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए एक कप पानी में दो चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर इस पानी से बालों को धो लें। इससे बालों में ग्रोथ बढ़ती है।

काली चाय

काली चाय यानी ब्लैक टी एंटीऑक्सिडेंट के साथ भरी हुई होती है, जो रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज के माध्यम से उत्पन्न ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को समय से पहले बालों के झड़ने को रोकने में मदद करती है। काली चाय का दो सप्ताह तक लगातार उपयोग बालों के ग्रोथ में भी मदद करता है। पानी में चाय पत्ती उबाल कर इसे छान लें। तैयार पानी को ठंडा कर शैंपू करने के बाद बालों को इससे धोएं। चाय पत्ती बालों का रूखापन दूर कर पोषण प्रदान करता है। साथ ही बाल घने, सुंदर, मजबूत और काले होते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा स्कैल्प को साफ करने और डैंड्रफ की पपड़ी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा स्कैल्प से निकलने वाले अतिरिक्त सीबम को सोख या अवशोषित कर सकता है। स्कैल्प में जमा अतिरिक्त तेल और चिकनाई को बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडे को पानी के साथ घोल कर पेस्ट बना लें और शैम्पू के बाद इससे बालों को धो लें। फिर कंडिशनर लगाकर धो लें। ऑयली बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

अंडा

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए पोषण के रूप में काम करता है। यह बालों के हेल्दी न्यू ग्रोथ को भी बढ़ाने में मदद करता है। अंडे बालों के रोम को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प को एक्टिव बनाता है, बालों की जड़ों को मज़बूत करता है, जिससे बाल के टूटने की सम्भावना कम हो जाती है। 1 अंडे में 1 टेबलस्पून अपने रोजाना शैंपू को मिक्स कर बालों पर लगाएं। इसे लगभग 1 घंटा लगा रहने दें। बाद में थोड़ा सा और शैंपू इस्तेमाल कर बालों को धोएं। अंडा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से बालों में इसकी कमी पूरी होती है। साथ ही बाल सिल्की, शाइनी और खूबसूरत होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…