24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोइंग स्किन की है चाहत, तो फौरन शुरू करें इनका इस्तेमाल

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग फेशियल (Facial) करवाते हैं और ब्यूटी क्रीम लगाते हैं। हालांकि, इन सब चीज़ों से खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन महज कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से बेजान दिखने लगता है। ऐसे में हमेशा…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग फेशियल (Facial) करवाते हैं और ब्यूटी क्रीम लगाते हैं। हालांकि, इन सब चीज़ों से खूबसूरती तो बढ़ती है, लेकिन महज कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से बेजान दिखने लगता है। ऐसे में हमेशा त्वचा की देखभाल प्राकृतिक तरीके से करनी चाहिए। अगर आपकी त्वचा भी बेजान है और आप ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाना चाहते हैं, तो आप इन प्राकृतिक और घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। आइए जानते हैं-

ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल करें


ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से वजन कम होता है। जबकि कई अन्य रोगों में भी यह फायदेमंद हैं। साथ ही त्वचा की खूबसूरती के लिए ग्रीन टी कारगर उपाय है। इसके लिए ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें। जब टी बैग ठंडा हो जाए, फिर इसमें ब्राउन शुगर और क्रीम मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। आप चाहे तो इस उपाय को सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

जैतून तेल और शहद


जैतून तेल सुंदरता के लिए वरदान है। इसका उपयोग आप ग्लोइंग स्किन के लिए कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस, जैतून तेल और शहद को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अब जीरो शेप में अपने हल्के हाथों से फेस मसाज करें। आप चाहे तो बेसन, शहद और जैतून के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपकी खूबसूरती में एक्स्ट्रा निखार आ सकता है।

जायफल


स्किन विशेषज्ञों की मानें तो जायफल खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आयुर्वेद में जायफल को औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं। त्वचा की खूबसूरती के लिए जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जबकि हल्के हाथों से फेस मसाज करें। इसके इस्तेमाल से जल्द ही बेजान त्वचा में निखार आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…